पति ने कर दी सारी हदें पार, सिर्फ चरित्र पर शक के कारण कर दी पत्नी की निर्मम हत्या, हत्या करने के तरीका जान आपके भी उड़ जाएंगे होश
![पति ने कर दी सारी हदें पार, सिर्फ चरित्र पर शक के कारण कर दी पत्नी की निर्मम हत्या, हत्या करने के तरीका जान आपके भी उड़ जाएंगे होश](https://chopaltv.com/static/c1e/client/90348/downloaded/1a2c1d72c3b41d53e02f9246c7b95c28.webp?width=968&height=554&resizemode=4)
पति पत्नी के रिशतें में सबसे जरूरी होता है विश्वास अगर वही डगमगा गया तो वो रिश्ता ज्यादा दिनों तक नही चल पाता। गाजियाबाद जिले के मसूरी थाना इलाके में एक पति ने सारी हदें पार कर अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। वजह सिर्फ इतनी की पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था इसलिए पत्नी को नींद से उठाया ताकि वो भी देखें अपनी मौत का मंजर, हत्या के तरीके इलाके में मचाई सनसनी।
![पति ने कर दी सारी हदें पार, सिर्फ चरित्र पर शक के कारण कर दी पत्नी की निर्मम हत्या, हत्या करने के तरीका जान आपके भी उड़ जाएंगे होश](https://chopaltv.com/static/c1e/client/90348/downloaded/072c6d54e2e0f06e92741277a3b7e7d3.webp)
पति ने पहले बेसबॉल से पीटा और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी युवक परिजनों समेत मौके से फरार हो गया। परिजनों ने सात लोगों को नामजद कराते हुए दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पुलिस दहेज के साथ-साथ नशे में हत्या करने को वजह मानते हुए मामले की जांच कर रही है।
![पति ने कर दी सारी हदें पार, सिर्फ चरित्र पर शक के कारण कर दी पत्नी की निर्मम हत्या, हत्या करने के तरीका जान आपके भी उड़ जाएंगे होश](https://chopaltv.com/static/c1e/client/90348/downloaded/44d0634fe46f87d12720c10d386d322c.webp)
ग़ाज़ियाबाद के कैफे संचालक मिसलगढ़ी निवासी गौरव पुत्र बलवीर की नौ महीने पहले खोड़ा निवासी दीना पुत्री जयवीर सिंह के साथ शादी हुई थी। दोनों के बीच शुरुवाती दिनों में सब कुछ ठीक चला। गौरव अपने पत्नी के साथ दूसरी मंजिल पर रहता था जबकि दो भाई व माता-पिता घर के नीचे की मंजिल पर रहते थे। गौरव की एक आदत ने रिश्तों में खटास ला दी वो थी शराब की लत जिसके चलते गौरव अक्सर दहेज और छोटी छोटी बातों के लिए अलनी पत्नी दीना को मारता पीटता था। मसूरी थाना प्रभारी रविंद चंद पंत ने बताया कि रविवार रात को भी गौरव व टीना में विवाद हुआ।
![पति ने कर दी सारी हदें पार, सिर्फ चरित्र पर शक के कारण कर दी पत्नी की निर्मम हत्या, हत्या करने के तरीका जान आपके भी उड़ जाएंगे होश](https://chopaltv.com/static/c1e/client/90348/downloaded/1d53f238c1eb8481494b1c71e7789131.webp)
घटना वाले दिन क्या हुआ?
सोमवार सुबह करीब चार बजे नशे की हालत में गौरव ने सबसे पहले अपनी पत्नी को जगाया और फिर बेसबॉल से पीटना शुरू कर दिया। चीखने-चिल्लाने की आवाज तो नीचे तक पहुंची लेकिन कोई बचाने नहीं आया जैसे कि ये रोजमर्रा जैसा हो रहा हो।
इस बीच गौरव गेट बंद कर पिटाई करता रहा। बेसबॉल से पीटने के बाद जब टीना बेहोश हो गई तो उसने सारी सीमाएं पार कर अपनी पत्नी दीना का गला दबाकर मार डाला। घटना के बाद परिवार को जब पता चला तो वो फौरन घर छोड़कर भाग निकले।
![पति ने कर दी सारी हदें पार, सिर्फ चरित्र पर शक के कारण कर दी पत्नी की निर्मम हत्या, हत्या करने के तरीका जान आपके भी उड़ जाएंगे होश](https://chopaltv.com/static/c1e/client/90348/downloaded/bc391be891cb5eda047dbdeb05310017.webp)
हालांकि पुलिस ने गोविंदपुरम के पार्क से बेहोश पड़े गौरव को पार्क से गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ की। पुलिस ने गौरव को पार्क से गिरफ्तार कर पूछताछ की। उसने बताया कि टीना से उसकी शादी नौ महीने पहले दिसंबर 2021 में हुई थी।
उसे महसूस होता था कि टीना उसे प्यार नहीं करती, जबकि उसके छोटे भाई का बहुत ख्याल रखती है। इसीलिए उसे शक था कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है। लेकिन इसबात पर अब तक कुछ नहीं कहा है।
![पति ने कर दी सारी हदें पार, सिर्फ चरित्र पर शक के कारण कर दी पत्नी की निर्मम हत्या, हत्या करने के तरीका जान आपके भी उड़ जाएंगे होश](https://chopaltv.com/static/c1e/client/90348/downloaded/898b27e979ea8c04d2101681b43e6fde.webp)
एनएच-9 स्थित एकेजी इंजीनियरिंग कॉलेज के पास कृष्णम नाम से कैफे चलाता था गौरव और उण्ड चलाने वाले गौरव ने पुलिस को बताया कि वह टीना से अलग होना चाहता था। इसके लिए दो दिन पहले घर से भागकर जयपुर चला गया था। परिवार के लोग वहीं पहुंच गए और रविवार को वहां से ले आए। वह रात को ही पहुंचा था। उसने शराब पी रखी थी। उसे लगा कि इस तरह वह अलग नहीं हो पाएगा, इसलिए हत्या करने की ठान ली। सुबह चार बजे उसकी आंख खुली। टीना सो रही थी। उसे जगाया और कमरे का गेट बंद करके पीटा।
![पति ने कर दी सारी हदें पार, सिर्फ चरित्र पर शक के कारण कर दी पत्नी की निर्मम हत्या, हत्या करने के तरीका जान आपके भी उड़ जाएंगे होश](https://chopaltv.com/static/c1e/client/90348/downloaded/35b9d6a41602a3405472870cebc8efb2.webp)
इसके बाद बेसबाल के बल्ले से सिर पर कई प्रहार किए। वह गिर पड़ी पर उसे लगा कि सांस चल रही है। गौरव चाहता तो बचा लेता लेकिन उसने ऐसा न कर के दीना का चुनरी से गला घोंट दिया। इसके बाद गेट खोला परिवार के लोग भी आ गए थे लेकिन कोई कुछ नहीं बोला। थोड़ी देर बाद वह भाग गया।
![पति ने कर दी सारी हदें पार, सिर्फ चरित्र पर शक के कारण कर दी पत्नी की निर्मम हत्या, हत्या करने के तरीका जान आपके भी उड़ जाएंगे होश](https://chopaltv.com/static/c1e/client/90348/downloaded/41a6fc9266c23ec0000014cb1859d1e1.webp)
हत्या में इस्तेमाल बल्ला बरामद
एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि टीना की हत्या में इस्तेमाल बेसबाल का बल्ला और चुनरी बरामद हो गए हैं। हत्या के पीछे गौरव के नशा और पत्नी पर शक करने की वजह सामने आई है।
घटना का विवरण
सुबह चार बजे : गौरव ने टीना की हत्या की।
पांच बजे : गौरव घर से भाग निकला।
साढ़े पांच बजे : गौरव पार्क में बेहोश मिला।
सुबह पौने छह बजे : परिजन घर से फरार हुए।
सुबह छह बजे : पुलिस ने गौरव को पकड़ा।
सुबह सात बजे : पुलिस गौरव के घर पहुंची।