Haryana News: हरियाणा के अंबाला में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म, आर्मी में नौकरी करता है आरोपी
Haryana News: हरियाणा के अंबाला में एक फौजी द्वारा गांव की युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार रेप किया।
आर्मी में नौकरी करता है आरोपी
पीड़िता ने बताया कि वह उसके गांव का अर्जुन राजपूत आर्मी में नौकरी करता है। अक्टूबर 2021 में आरोपी से उसकी इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। दोनों में अच्छी फ्रेंडशिप होने के बाद दिसंबर 2021 में आरोपी अर्जुन ने फोन करके मिलने की जिद्द की। हालांकि, उसने मना कर दिया था, लेकिन आरोपी ने मिलने का दबाव बनाया।
शादी का झांसा देकर होटल में किया रेप
पीड़िता ने बताया कि वह आरोपी के बहकावे में आ गई और आरोपी उसे अपने साथ गाड़ी में बराड़ा ले गया। उसके बाद आरोपी उसे जनवरी 2022 में मिला। उस दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर रिलेशन बनाने की कोशिश की, लेकिन उसने मना कर दिया।
अगस्त 2022 में....
इसके बाद आरोपी नौकरी पर चला गया। उनकी आपस में बातचीत जारी रही। आरोपी कहता था कि मैं गांव आने के बाद शादी कर लूंगा। जुलाई 2022 में आरोपी ड्यूटी से दोबारा घर आया और अगस्त 2022 को उसे गाड़ी में बैठा मुलाना पीजी उहास में ले गया। यहां उसके साथ रेप किया। इसी महीने 2 बार शादी का आश्वासन देकर उसके साथ उसी होटल में रेप किया।
पैसे देने की कही बात...
पीड़िता ने बताया कि एक दिन अर्जुन ने कॉल करके बोला कि मैं तेरे साथ शादी नहीं कर सकता, क्योंकि हमारी दोनों की बिरादरी अलग-अलग है और मेरी बिरादरी इसकी इजाजत नहीं देती। पीड़िता ने कहा कि ऐसे तो मेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी, क्योंकि वह आरोपी के चक्कर में कई रिश्तों से मना कर चुकी थी। उसके बाद आरोपी तैश में आ गया और कहा कि बोल कितने पैसे लेने हैं।