हरियाणा पुलिस ने दबोचा ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह को, देश में रहकर ये नाइजीरियन ग्रुप बना रहे थे लोगों को अपना शिकार

 
हरियाणा पुलिस ने दबोचा ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह को, देश में रहकर ये नाइजीरियन ग्रुप बना रहे थे लोगों को अपना शिकार
WhatsApp Group Join Now

हरियाणा के सोनीपत में साइबर थाना पुलिस ने ओमेक्स सिटी की एक महिला को विदेश में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 7.50 लाख की ठगी के आरोप में 3 नाइजीरिया के नागरिक समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह लोग नौकरी लगवाने का झांसा देकर साइबर ठगी करते थे. इन्होंने देश में अब तक 500 से ज्यादा वारदातें की हैं। इनका यह साइबर ठगी का धंधा हर जगह फैला हुआ है।

ओमेक्स सिटी में रहने वाली आकांक्षा ने 17 जुलाई को इस ऑनलाइन ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था। आकांक्षा ने पुलिस को बताया कि वह उच्च शिक्षित है और नौकरी की तलाश में है। उसने ऑनलाइन साइट पर जाकर नौकरी के बारे में जानकारी प्राप्त की और वहां से नंबर लेकर इन लोगों से बात की। ठगों ने अमेरिका में नौकरी लगवाने का झांसा दिया और आवेदन करने और कागजात का सत्यापन करने के लिए 7:50 लाख रुपए की मांग की। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इस ठगी में दिल्ली स्थित देवली रोड जवाहर पार्क निवासी अका लेंडरी, लॉक गौस सिटी नाइजीरिया फिलहाल महता चौक महरौली दिल्ली निवासी जॉन उर्फ वचे गिडोन, मूलरूप से मबाटिल्लो नाइजीरिया फिलहाल दिल्ली के खानपुर स्थित जवाहर कॉलोनी निवासी चुक्स एमबीए व मूलरूप से यूपी के बदायूं के बिछरोइया फिलहाल गाजियाबाद के वैशाली निवासी जाबिर उर्फ जगमेंद्र उर्फ जैकी उर्फ राहुल को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने गैंग के गिरफ्तार सदस्यों से 20 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपियों ने 500 से ज्यादा साइबर ठगी की वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया है। साइबर टीम ने गिरफ्तार आरोपियों से 20 मोबाइल, 2.67 लाख रुपये, 55 डेबिट कार्ड बरामद किए हैं।