Haryana News: हरियाणा में गैर मर्द से चल रहा था पत्नी का अफेयर, पति को लगी भनक तो रची खौफनाक साजिश
जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान 38 साल के पुष्पेन्द्र के तौर पर हुई है। आरोपियों ने उसकी हत्या करने के बाद उसकी लाश को धानकोट नहर में फेंक दिया था। दस जून को धानकोट नहर की सफाई के दौरान सफाईकर्मी को उसकी लाश मिली, जिसके बाद उसने पुलिस को इसकी सूचना दी।
पुलिस ने नहर से लाश को बाहर निकलवाया। परिजनों ने मृतक के हाथ पर गुदे हुए अक्षर से शव की पहचान की। मृतक उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद का रहने वाला था। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में जांच करते हुए आरोपी दंपति को गुरुग्राम के सरस्वती एनक्लेव से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान 30 वर्षीय नीलम और 34 वर्षीय रामनिवास के रूप में हुई। दोनों उत्तर प्रदेश के एटा के रहने वाले हैं।
आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि रामनिवास ऑटो चलाने का काम करता है और उसकी पत्नी नीलम एक कंपनी में करती है। उसी कंपनी में मृतक पुष्पेन्द्र भी काम करता था। काम के दौरान दोनों में अफेयर शुरू हो गया। लेकिन प्रेम प्रसंग की जानकारी नीलम के पति रामनिवास को हो गयी। इसके बाद नीलम और रामनिवास ने पुष्पेन्द्र की हत्या करने की साजिश रची।
.
नीलम ने पुष्पेन्द्र को मिलने के लिए रात दो बजे अपने घर बुलाया और फिर पति के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद रामनिवास शव को अपने ऑटो रिक्शा में रखकर धनकोट नहर में फेंक आया। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।