Haryana News: हरियाणा में 500 किसानों से 200 करोड़ ठगने वाला व्यापारी गिरफ्तार, 20 साल लेन-देन के बाद हो गया था फरार
Haryana News: हरियाणा के रोहतक में किसानों से करीब 200 करोड़ से अधिक की ठगी करने वाले आरोपी व्यापारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि उसने करीब 400-500 किसानों को अपना शिकार बनाया और करोड़ों रुपए लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने उसे करीब एक साल बाद उसे पकड़ने में सफलता हासिल की है।
इसके साथ STF ने आरोपी सुरेश के बेटे बसंत और रुपेश उर्फ रूप को भी पकड़ लिया है। तीनों मुख्य आरोपी थे और फरार होने की फिराक में थे। इससे पहले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जो इस धोखाधड़ी में शामिल थे। इन तीनों को कोर्ट में पेश करके 9 दिन के रिमांड पर लिया गया है। एसटीएफ टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। सूचना के आधार पर दिल्ली रोड स्थित एक ढापे पर छापा मारकर तीनों को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी एक साल तक पुलिस से बचने के लिए इंदौर, नागपुर व हैदराबाद आदि एरिया में रहे। वहीं अब वृंदावन से यहां आए थे और आगे फरार होने की चक्कर में थे। पिछले एक साल से ग्रामीण अधिकारियों व नेताओं के चक्कर काट रहे थे। ताकि आरोपी व्यापारी को पकड़ा जा सके। ग्रामीणों का कहना था कि व्यापारी सुरेश पिछले करीब 20 सालों से किसानों का अनाज खरीद रहा था और पैसों का लेनदेन करता, लेकिन अचानक लोगों के पैसे हड़प करके परिवार सहित गायब हो गया।
जिसके बाद पीड़ितों ने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। ग्रामीणों ने कहा कि आरोपी ने गांव बहलंभा और आसपास के करीब 400-500 किसानों को ठगा। किसान अपनी फसल को व्यापारी के पास बेचकर जरूरत अनुसार पैसे लेते थे। उसने लोगों का विश्वास जीत रखा था। लेकिन अचानक उसने धोखा दे दिया।