Haryana News: हरियाणा के हिसार में दामाद ने कुल्हाड़ी से काटी सास की गर्दन, ससुर पर भी किया हमला, रात के अंधेरे में घर में घुसा था आरोपी

हरियाणा के हिसार में दामाद ने घर में घुसकर अपनी सास की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। आरोप है कि आरोपी ने ससुर पर भी  हमला किया।
 
हरियाणा के हिसार में दामाद ने कुल्हाड़ी से काटी सास की गर्दन, ससुर पर भी किया हमला, रात के अंधेरे में घर में घुसा था आरोपी
WhatsApp Group Join Now

Haryana News: हरियाणा के हिसार में दामाद ने घर में घुसकर अपनी सास की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। आरोप है कि आरोपी ने ससुर पर भी  हमला किया। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आरोपी दामाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के मुताबिक, यह घटना रावतखेड़ा गांव की है। यहां रामकिशन अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने अपनी बेटी कर्मजीत की शादी राजस्थान सुखबीर के साथ की थी। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से पति और पत्नी के बीच झगड़ा चल रहा था। 

आरोप है कि मंगलवार देर रात करीब 12 बजे कर्मजीत घर में घुसा और कुल्हाड़ी मारकर अपनी सास  रोशनी की हत्या कर दी और अपने ससुर रामकिशन को भी घायल कर दिया। शोर सुनकर आस-पास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल रामकिशन का नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज जारी है।


शराब पीकर घर में घुसा था आरोपी 

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले सुखबीर की पत्नी किसी और के साथ चली गई। उसके बाद से सुखबीर ने शराब पीनी शुरू कर दी थी। इसी बात को लेकर मंगलवार रात 12 बजे वह अपनी पत्नी के घर शराब के नशे में पहुंचा था। इसके बाद उसने अपनी सास रोशनी के गले पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को अरेस्ट कर लिया जाएगा।