Haryana News: हरियाणा में सौतेले बाप ने नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म, प्रेगनेंट हुई तो हुआ खुलासा

हरियाणा के पानीपत से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। 
 
हरियाणा में सौतेले बाप ने नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म, प्रेगनेंट हुई तो हुआ खुलासा
WhatsApp Group Join Now

Haryana News: हरियाणा के पानीपत से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सौतेले बाप ने नाबालिग बेटी के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। आरोपी नाबालिग के साथ पिछले काफी समय से दुष्कर्म कर रहा था, जिससे वह प्रेगनेंट हो गई। 

जब युवती ने अपनी मां को इस बारें में बताया तो आरोपी ने उसे पिटना शुरू कर दिया। जिसके बाद पीड़िता की मां ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

13 साल पहले हुई थी दूसरी शादी 
इस मामले में पीड़िता की मां ने पुलिस को शिकायत दी। उसने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद 13 साल पहले उसकी दूसरी शादी हुई। पहली शादी से उसकी 15 साल की बेटी है। जबकि दूसरी शादी से उसकी 3 बेटियां हैं। 

सौतेले पिता ने बनाए संबंध 
महिला ने बताया कि वह दूसरे पति और चार बेटियों के साथ पानीपत के एक गांव में रहती है। करीब 4 दिन पहले उसकी बड़ी बेटी ने उसे बताया था कि उसका पिता उसके साथ गलत काम करता है। जब उसने इस बारे में अपने पति से बात की तो उसने बेटी को ही पिटना शुरू कर दिया।

लड़की के गर्भ में 3 माह का बच्चा

जिसके बाद वह अपनी बेटी को अस्पताल लेकर गई। यहां जानें पर डॉक्टर ने चेकअप किया, तब पता चला कि बेटी 3 महीने की गर्भवती है। तब पीड़िता ने बताया कि सौतले पिता पिछले कई सालों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।