Haryana News: हरियाणा में मासूम से दुष्कर्म, घर में सो रही साढ़े तीन साल की बच्ची को उठा ले गए दरिंदे, 2 आरोपी गिरफ्तार

 हरियाणा में मासूम से दुष्कर्म, घर में सो रही साढ़े तीन साल की बच्ची को उठा ले गए दरिंदे
 
Haryana News: हरियाणा में मासूम से दुष्कर्म, घर में सो रही साढ़े तीन साल की बच्ची को उठा ले गए दरिंदे, 2 आरोपी गिरफ्तार 
WhatsApp Group Join Now
Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद से मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां टोहाना क्षेत्र में घर पर सो रही साढ़े तीन साल की बच्ची को आरोपी उठाकर ले गए। आरोपियों ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे लहुलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

जानकारी के मुताबिक बच्ची के परिजन उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के रहने वाले हैं। पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने बताया कि वह करीब 2 महीने पहले ही इस गांव में आए थे। उन्होनें बताया कि वह मजदूरी करते है और एक जमींदार के खेत पर रह रहे हैं। बीते शनिवार रात को उनकी जान- पहचान वाले तीन युवक उनके घर पर आए थे और कुछ देर बात चले गए। 

उनके जाने के बाद वह सो गए थे। तभी रात के तीन बचे उठे तो देखा उनकी बच्ची बिस्तर पर नहीं थी। उन्होनें बच्ची की तलाश शुरू की। जिसके बाद घर से कुछ ही दूरी पर जाखल रोड पर बच्ची लहूलुहान हालत में मिली। बच्ची ने परिजनों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिजन बच्ची को एंबुलेंस से टोहाना नागरिक अस्पताल ले गए और पुलिस को सूचित किया। 

इस मामले में पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की। जिसके बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान बिहार के कटिहार निवासी सतीश और मुकेश के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों से पुछताछ में जुटी है। पुलिस आरोपियों को आज न्यायालय में पेश करेगी।