Haryana News: हरियाणा में पत्नी की हत्या के मामले में पति गिरफ्तार, आरोपी ने ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

हरियाणा के कैथल में पत्नी की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी  लक्खा राम को गिरफ्तार कर लिया गया।
 
हरियाणा में पत्नी की हत्या के मामले में पति गिरफ्तार, आरोपी ने ऐसे दिया था वारदात को अंजाम 
WhatsApp Group Join Now

Haryana News: हरियाणा के कैथल में पत्नी की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी  लक्खा राम को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद आरोपी को न्यायालय से 1 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। जानकारी के मुताबिक इस मामले में मानस रोड कैथल निवासी अमन की शिकायत दी थी। 

उसने शिकायत में बताया कि बीते शनिवार को वह अपनी दुकान से रोज की तरह घर खाना खाने के लिए दोपहर के समय गया था। इसी दौरान उसके पिता लक्खा राम और मां रानी के बीच झगड़ा हो रहा था। वह दोनों को समझाकर करीब सवा तीन बजे दुकान पर वापस चला गया। तभी शाम करीब चार बजे पड़ोसी ने सूचना दी कि घर पर माता-पिता का झगड़ा हो रहा है।  इसके बाद वह अपने दोस्त के साथ बाइक पर घर पहुंचा। तो देखा उसके पिता अपने हाथ में कस्सी लिए हुए थे और मां रानी के साथ लड़ाई कर रहे थे।
 

 
उसके देखते ही पिता लक्खा सिंह ने उसकी मां रानी की गर्दन पर कस्सी से वार कर दिया। जब तक उसने मां को संभाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद उसका पिता मौके से फरार हो गया। इस बारे थाना शहर में मामला दर्ज किया गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पुछताछ कर रही है।