Haryana News : हरियाणा पुलिस ने UP में पकड़ी अवैध असलाह फैक्ट्री:9 पिस्टल समेत बाइक और टूल्स बरामद
हरियाणा पुलिस (CIA नूंह) ने उतर प्रदेश के अलीगढ़ में अवैध असलाह बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी। इस फैक्ट्री के जरिए राज्य में असलहों की आपूर्ति की जा रही थी। पुलिस ने फैक्ट्री से 9 पिस्टल, एक बाइक और असलहे बनाने में प्रयोग होने वाले टूल्स भी बरामद किए। हरियाणा पुलिस ने राजस्थान के रहने वाले फैक्ट्री संचालक अब्दुल गफ्फार को भी काबू कर लिया है।
CIA नूंह के प्रवक्ता ने बताया कि फैक्ट्री संचालक बाइक पर सवार होकर खेडली नानू से जमालगढ़ वाले रास्ते होते हुए पुन्हाना में अवैध हथियार सप्लाई करता था। इसके अलावा और इनपुट मिलने के बाद हरियाणा पुलिस की टीम ने अलीगढ़ में छापे मार कर फैक्ट्री का खुलासा किया। इस दौरान यूपी पुलिस भी मौजूद रही।
ये बनाए जाते थे हथियार
अवैध असलाह फैक्ट्री से देसी कट्टे, पौना बंदूक, देसी पिस्टल और छोटे बमों को बनाया जाता था। अब पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि इन असलहों की आरोपी कहां कहां सप्लाई करता था। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है, ताकि अवैध हथियार सप्लाई के पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके।