Haryana News : हरियाणा में विधवा महिला के साथ गैंगरेप, पीड़ित ने सुनाई आपबीती, यहां जाने पूरा मामला
Haryana News : हरियाणा के पलवल में एक विधवा महिला से गैंगरेप का घिनौना मामला सामने आया है। महिला यहां काम की तलाश में आयी थी, इस दौरान एक युवक उसे बहका कर खेतों में ले गया।
इसके बाद यहां उसने अपने 2 साथियों के साथ मिलकर विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित की शिकायत पर गदपुरी थाना पुलिस ने 3 नामजद आरोपियों के खिलाफ गैंग रेप व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बल्लभगढ़ थाना अंतर्गत रहने वाली एक विधवा महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके पति की मौत हो गई है। जिस वजह वह काम की तलाश पृथला गई थी। पृथला में उसकी मुलाकात मंडकौला निवासी अशोक से हुई।
इसके बाद अशोक उसे अपनी बातों में बहका कर काम दिलाने के बहाने खेतों में ले गया, जहां पहले से ही उसके साथी बंचारी निवासी धीरज व माहौली निवासी पवन मौजूद थे। यहां तीनों ने पीड़ित महिला के साथ दुष्कर्म किया।
पीड़ित के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद महिला ने वहां से निकलने के बाद पुलिस थाने जाकर आपबीती सुनाई और मामला दर्ज करवाया। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।