Haryana News: हरियाणा के नूंह में इलियास और रहीशा खान के समर्थकों के बीच चली गोली, किशोर घायल, अस्पताल में भर्ती

हरियाणा के नूंह में चुनाव के एक दिन बाद भी चुनावी रंजीश देखने को मिली है। मामला पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र का बताया जा रहा है।
 
हरियाणा के नूंह में इलियास और रहीशा खान के समर्थकों के बीच चली गोली, किशोर घायल, अस्पताल में भर्ती
WhatsApp Group Join Now

Haryana News:  हरियाणा के नूंह में चुनाव के एक दिन बाद भी चुनावी रंजीश देखने को मिली है। मामला पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां रविवार को गांव जैमत में दो पक्षों में हुए झगड़े में गोली चली है। जिससे एक 14 साल का किशोर घायल हो गया है। घायल को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। वहीं इस मामले में पुन्हाना थाने की पुलिस ने देर रात 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के मुताबिक, गांव जैमत में शनिवार को चुनाव के दौरान बूथ पर झगड़ा हुआ था। इसके बाद रविवार को मोहम्मद इलियास और रहीशा खान के समर्थकों में कहासुनी हो गई। इसी झगड़े के दौरान एक पक्ष बंदूक ले आया और गोली चला दी। गोली 14 वर्षीय लड़के को गोली लग गई। 


वहीं लोगों का कहना है कि जिस लड़के को गोली लगी है, उसका चुनाव में हुई झड़प से कोई लेना देना नहीं था और न ही वह किसी पार्टी से संबंध रखता था। पुलिस का कहना है कि घायल लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे दिल्ली के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। 


बताया जा रहा है कि जब पुन्हाना थाना प्रभारी जंगशेर सिंह भारी पुलिस के साथ गांव पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को अरेस्ट कर लिया जाएगा।