Haryana news : हरियाणा में 2 बच्चों के पिता की बेरहमी से हत्या, ससुराल में झगड़ा सुलझाने गया था, पड़ोसियों ने चाकू घोंपा

हरियाणा के करनाल में युवक की हत्या का मामला सामने आया है।
 
हरियाणा में 2 बच्चों के पिता की बेरहमी से हत्या, ससुराल में झगड़ा सुलझाने गया था, पड़ोसियों ने चाकू घोंपा
WhatsApp Group Join Now

Haryana news : हरियाणा के करनाल में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। जहां एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। युवक अपने ससुराल में झगड़ा सुलझाने गया था। इस दौरान आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक युवक की पहचान 30 वर्षीय सन्नी के रूप में हुई है। मृतक 2 बच्चों का पिता था।  युवक की हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर में आग लगा दी। इसमें उनका सारा सामान जलकर राख हो गया। 

हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


मृतक के भाई प्रिंस ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात को उसके भाई सन्नी के साले सुनील ने उसे फोन करके बुलाया था। सुनील ने कहा कि गांव तखाना में उसके पड़ोसियों से उसका झगड़ा हो गया है। इसके लिए उसे सन्नी की मदद की जरुरत है। 

सन्नी अपने साले सुनील के साथ गांव तखाना पहुंचा जहां आपस में झगड़ा चल रहा था। सन्नी झगड़ा शांत करवाने के लिए गया तो आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। प्रिंस का आरोप है कि  मौजूद रूपेश, अमर, गोलू, प्रदीप, फूलो, राजबाला, बिट्टू व नीरज ने  मिलकर सन्नी को पकड़ा और फिर उसपर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से सन्नी गंभीर रूप से घायल हो गया।


केस दर्ज
तरावड़ी थाना प्रभारी मुकेश कुमार के अनुसार प्रिंस की शिकायत पर 8 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।