दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की हत्या, सौतेले बेटों पर हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

 
दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की हत्या, सौतेले बेटों पर हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
WhatsApp Group Join Now

हरियाणा के जींद की इम्पलाइज कॉलोनी घर में घुसकर एक महिला की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। वहीं आरोपियों ने उसकी 80 वर्षीय मां को भी हमला कर घायल कर दिया। बुजुर्ग की हालत गंभीर बनी हुई है। इसके चलते उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं मृतका की बहन का दावा है कि उसकी बहन कमलेश की हत्या उसके पति की पहली पत्नी के बेटों ने की है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, इम्पलाइज कालोनी में 80 वर्षीय लक्ष्मी देवी अपनी 40 वर्षीय बेटी कमलेश के मकान में रहती थी। रोज की तरह वह गुरुवार को मां बेटी घर में मौजूद थी। इसी दौरान दोपहर में कुछ लोग मकान में घुस आए और तेजधार हथियार से दोनों मां बेटी पर हमला कर दिया। जिसमें कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बुजुर्ग मां लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात को अंजाम देकर हत्यारे फरार हो गए। आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस और परिजनों को सूचना देकर घायल लक्ष्मी को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। यहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।

सौतेले बेटों पर हत्या का आरोप
वहीं मृतक कमलेश की बहन बिमला ने बताया कि उसकी बहन की शादी राजपाल से हुई थी। राजपाल की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। जिसके तीन लड़के व एक लड़की है। बिमला ने आरोप लगाया कि उन्हीं तीन लड़कों ने वारदात को अंजाम दिया है। घटना की सूचना पाकर डीएसपी जितेंद्र फोरेसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और हालातों का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।