Haryana Crime news: हरियाणा में ब्वायफ्रेंड ने की गर्लफ्रेंड की हत्या, दोस्तों के साथ मिलकर रची साजिश, 3 दिन बाद हुआ चौकानें वाला खुलासा
Haryana Crime news: हरियाणा के पानीपत में शहर की नई सब्जी मंडी से तीन दिन पहले एक युवती का शव बरामद हुआ। अब इस मामले में पुलिस ने चौकानें वाला खुलासा किया है। साथ ही मृतक युवती के ब्वायफ्रेंड को गिरफ्तार कर पुछताछ शुरू कर दी है।
मृतक युवती की पहचान पानीपत में अनाज मंडी की गली नंबर 2 में रहने वाली 24 साल की रूमा के रूप में हुई है। मृतक युवती की मां साइना ने इस मामले में पुलिस को शिकायत दी। साइना ने बताया कि वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है।
2 साल से चल रहा था अफेयर
फिलहाल वह पानीपत में अनाज मंडी की गली नंबर 2 में अपनी बेटी रूमा के साथ रहती थी। वह और उसकी बेटी एक फैक्ट्री में काम करते थे। उनके पड़ोस में शहजाद नाम का युवक रहता है। साइना ने बताया कि उसकी बेटी रूमा का 2 साल से शहजाद से अफेयर चल रहा था। शहजाद, रूमा से हर महीने उसकी फैक्ट्री से मिलने वाली सैलरी भी ले लेता था। शादी का झांसा देकर वह रूमा से सारी बातें मनवाता रहता था।
पैसे नहीं दिए तो रची हत्या की साजिश
बताया जा रहा है कि रूमा ने शहजाद को पैसे देने बंद कर दिए थे। इसी के चलते शहजाद ने उसकी हत्या की साजिश रची। उसने रूमा को घर से शादी करने के बहाने से बुलाया। जिसके बाद 10 अगस्त की दोपहर करीब 3 बजे रूमा घर पर बिना किसी को कुछ बताए निकल गई।
घर से शादी करने के लिए बुलाया
उस दिन रूमा शहजाद से मिली। लेकिन रास्ते में ही शहजाद ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उससे मारपीट शुरू कर दी और फिर डेटा केबल से गला घोंटकर रूमा को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी नई सब्जी मंडी में शेड के नीचे बोरियों में रूमा का शव छिपाकर फरार हो गए।
पुलिस ने आरोपी ब्वायफ्रेंड को किया गिरफ्तार
वहीं इस मामले में कृष्णपुरा चौकी इंचार्ज ASI सुमित कुमार ने बताया कि मामले में अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया गया था। विभिन्न पहलुओं पर जांच करते हुए मृतका की शिनाख्त कर उसके बॉयफ्रेंड शहजाद को गिरफ्तार कर लिया। प्रेम प्रसंग में चल रहे विवाद के कारण शहजाद ने रूमा की हत्या की थी। आज कोर्ट में पेश कर उसे रिमांड पर लिया जाएगा।