रोहतक में पोते ने दादी के सिर में गोली मारकर की हत्या, वजह कर देगी हैरान

 
रोहतक में पोते ने दादी के सिर में गोली मारकर की हत्या, वजह कर देगी हैरान
WhatsApp Group Join Now

रोहतक में एक बार फिर रिश्तों के कत्ल का मामला सामने आया है। रोहतक को सांपला खंड के गांव समचाना की यह घटना है। यहां पर एक पोते ने जमीनी विवाद में अपनी 85 वर्षीय दादी के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक समचाना गांव निवासी फूल कंवार ने दी शिकायत में बताया कि वे 5 भाई और 6 बहनें है। उसके भाई जयसिंह व दो बहनों की मौत हो चुकी है। दो भाई का परिवार दिल्ली के नरेला में रहता है। उनकी पुश्तैनी जमीन का बंटवारा हो चुका है। एक प्लॉट बकाया रहता है, जिसके बंटवारे को लेकर शुक्रवार शाम को करीब साढ़े 7 बजे भाई जयसिंह का लड़का राज सिंह उर्फ राजू घर आया था। घर पर वह और उसका लड़का रोहित थे।

राज सिंह चमेली देवी से बात कर रहा था। मां ने कहा कि बैठकर बात कर लेंगे। मां के इतना कहने के बाद राज सिंह ने पिस्तौल निकालकर सिर में गोली मार दी, जिससे मां की मौके पर ही मौत हो गई।

आरोप है कि जाते समय राज सिंह धमकी देकर गया है कि उसका हिस्सा दे देना, नहीं तो तेरे को भी देख लूंगा। पुलिस ने आरोपी राज सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

हत्या की सूचना पाकर सांपला पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम के साथ छानबीन की। एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया ने वारदात का सुराग ढूंढने का प्रयास किया। फर्श पर खून बिखरा हुआ था। बुजुर्ग महिला दम तोड़ चुकी थी। शव को जांच पड़ताल कर पीजीआई में लाया गया।

सांपला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने जांच पड़ताल में पता चला है कि आरोपी की पत्नी दिल्ली पुलिस में है, लेकिन वह अलग से किराये पर रहता है। प्रॉपर्टी विवाद को लेकर गांव में आया हुआ था। वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। मृतका के बेटे फूल कुंआर के बयान पर उसके भाई के लड़के राजसिंह उर्फ राजू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। परिवार में 600 गज के प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा था, जो महिला के नाम है।