कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल के बाथरुम में युवती से दुष्कर्म, मरीज के साथ आई थी पीड़िता, फोर्थ क्लास कर्मचारी पर आरोप

 
कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल के बाथरुम में युवती से दुष्कर्म, मरीज के साथ आई थी पीड़िता, फोर्थ क्लास कर्मचारी पर आरोप
WhatsApp Group Join Now

कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल में मरीज के साथ आई युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती अपनी महिला रिश्तेदार की देखरेख के लिए साथ में आई थी, लेकिन फोर्थ क्लास कर्मचारी ने अपनी हवस का शिकार बना डाला।

जानकारी के मुताबिक लोकनायक जयप्रकाश सरकारी अस्पताल में एक महिला मरीज को दाखिल करवाया गया था। महिला मरीज के साथ एक युवती भी देखरेख के लिए आई थी।

रात को करीब दो बजे जब महिला मरीज ने अपने पास के बैड पर देखा तो वह युवती वहां पर नहीं थी, जिसके बाद आसपास के लोगों से पूछा तो बताया कि बाथरुम की तरफ गई है।

बताया जा रहा है कि एलएनजेपी अस्पताल के महिला वार्ड में एक महिला दाखिल थी। महिला की रिश्तेदार युवती शुक्रवार सायं अस्पताल आई थी। रात को वह महिला की देखभाल के लिए अस्पताल में रुकी हुई थी।

रात करीब दो बजे जब युवती महिला के बैड के पास नहीं दिखी तो उसने आस-पास के लोगों से युवती के बारे में पूछा। इसी दौरान उसे पता चला की युवती शौचालय की तरफ गई है।

उसकी तलाश की तो युवती शौचालय में आरोपी के साथ संदिग्ध हालत में मिली। लोगों को देख चतुर्थ कर्मचारी मौके से फरार हो गया। युवती ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी महिला को दी।

इस बारे में अस्पताल प्रशासन को अवगत कराया गया। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस मौके पर पहुंचकर युवती बयान पर शिकायत दर्ज की। इसके बाद पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया।

मेडिकल सुपरिंटेंडेंट ने बताया कि आरोपित के खिलाफ पुलिस में शिकायत दे दी गई है। वहीं आरोपित को अस्पताल से हटा दिया गया है।

वहीं केयूके थाना प्रभारी मांगे राम ने कहा कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित धर्मबीर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपित ठेके पर अस्पताल में चतुर्थ कर्मचारी लगा हुआ है।