farmer murder case : किसान ने बेटे के हत्यारे को यूं उतारा मौत के घाट, जेल से निकलवाकर सिर में ठोक दीं 3 गोलियां

इंतकाम की आग कुछ ज्यादा ही खतरनाक होती है
 
 किसान ने बेटे के हत्यारे को यूं उतारा मौत के घाट
WhatsApp Group Join Now

farmer murder case : इंतकाम की आग कुछ ज्यादा ही खतरनाक होती है। एक शख्से ने अपने बेटे की हत्याक का बदला लेने के लिए ऐसा तरीका अपनाया, जिसे जान आपको भी अचरज होगा। उसने पहले वकील की मदद से बेटे के हत्यायरे को जमानत पर जेल से रिहा करवाया। इसके बाद उसे मौत के घाट उतार दिया। यह हत्याररा कोई और नहीं, एक नजदीकी रिश्तेददार था जिसका उसकी पत्नी् साथ अफेयर चल रहा था। मामला यूपी के लखीमपुर खीरी का है।

मितौली इलाके में रहने वाले 47 वर्षीय शत्रुधन लाला की गत शुक्रवार रात गोली मारकर हत्याे कर दी गई थी। लाला के सिर पर तीन गोलियां मारी गई थीं। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि शत्रुधन की हत्याल उसके बेटे के ससुर काशी कश्याप ने की थी। काशी की पत्नीह ने शत्रुधन लाला की मदद से अपने ही 14 साल के बेटे जितेंद्र की हत्या  कर दी थी। आरोप है कि बेटे ने दोनों को आपत्तिजनक अवस्थाे में देख लिया था। पत्नीह ने बेटे की हत्या् तब की थी, जब एक अन्यख मामले को लेकर काशी कश्यिप जेल में बंद चल रहा था।

14 साल के लड़के की हत्या  के मामले में काशी की बीवी और शत्रुधन लाला को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दोनों भले ही जेल की सजा काट रहे थे पर काशी कश्यतप अपने बेटे के हत्याोरों से बदला लेने की आग में जल रहा था। 2022 में जेल से बाहर आने पर काशी ने सबसे पहले एक वकील से संपर्क किया। उसके माध्य म से शत्रुधन लाला का जमानत कराया। लाला जब जेल से बाहर आया तब काशी उसे मारने के लिए मौके की तलाश करने लगा। जैसे ही उसे सही मौका मिला, उसने लाला का काम तमाम कर दिया।

काशी कश्य प 2020 में हुए एक मर्डर केस को लेकर जेल में बंद हुआ था। 2021 में उसका 14 साल का बेटा जितेंद्र अचानक घर से गायब हो गया। कुछ दिन बाद उसका शव नदी के किनारे पड़ा मिला था। पुलिस को लगा शायद जितेंद्र की मौत डूबने की वजह से हुई, इसलिए कोई मामला वगैरह नहीं दर्ज किया गया। इस बीच, काशी कश्यसप की पत्नीा और शत्रुधन लाला के बीच में कुछ विवाद हुआ। दोनों ने जितेंद्र की मौत को लेकर एफआईआर दर्ज करने के लिए कोर्ट से गुहार लगाई। 

अब जब पुलिस ने दोबारा जांच शुरू की तो पता चला कि जितेंद्र की मां ने ही शत्रुधन के साथ मिलकर उसकी हत्या  की थी। दोनों को जेल भेज दिया गया था। उधर, जेल में बंद चल रहे काशी कश्य प को जब बेटे की मौत का पता चला तो वह बदहवास हो गया। फिर अनोखे अंदाज में बेटे की हत्या का बदला लिया। इसकी चर्चा हर जगह हो रही है।