बुजुर्ग महिला ने बेटी के देवर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला की उम्र 62 साल तो आरोपी की उम्र है 20 साल

 
बुजुर्ग महिला ने बेटी के देवर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला की उम्र 62 साल तो आरोपी की उम्र है 20 साल
WhatsApp Group Join Now

हरियाणा के गोहाना में एक बुजर्ग महिला ने अपनी बेटी के देवर पर पुलिस में करवाया रेप का मामला दर्ज करवाया है। बुजर्ग महिला ने पुलिस में शिकायत दी, जिसमें बताया कि वह अपने दामाद व बेटी के साथ रह रही थी।

महिला ने आरोप लगाया कि दिवाली के दिन दामाद व बेटी गांव में पूजा करने गए तो उनके न रहने पर दामाद के छोटे भाई ने उसके साथ जोर जबरदस्ती कर दुष्कर्म किया था।

बुजुर्ग महिला की शिकायत पर महिला थाना गोहाना ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

गोहाना महिला थाना प्रभारी सुदेश ने बताया कि हमे एक महिला ने शिकायत दी कि वह अपनी बेटी व दामाद के साथ गोहाना शहर में रह रही थी। दीवाली के दिन उसकी बेटी व दामाद पूजा पाठ करने गांव में चले गए थे, मेरे दामाद के छोटे भाई ने उसे अकेला पा कर जोर-जबरदस्ती कर उसके साथ बलात्कार किया।

इसी शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को कल देर श्याम हिरासत में ले लिया था। आज आरोपी को कोर्ट में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पीड़ित बुजर्ग महिला की उम्र 62 साल व आरोपी की उम्र करीब 20 साल बताई जा रही है।