महिला कांस्टेबल संग डीएसपी के 5 साल से थे अवैध संबंध, अब WhatsApp से खुला राज

 
महिला कांस्टेबल संग डीएसपी के 5 साल से थे अवैध संबंध, अब WhatsApp से खुला राज
WhatsApp Group Join Now

राजस्थान के तत्कालीन निलंबित डीएसपी हीरालाल सैनी और महिला कांस्टेबल के प्राइवेट वीडियो वायरल होने के बाद अब दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ अलग अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

इस मामले में अब अहम खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले पांच सालों से अवैध संबंध थे। महिला कांस्टेबल और डीएसपी ने करीब 50 वीडियो भी बनाए थे।

जो वीडियो वायरल हुई थी उसमें महिला कांस्टेबल का छह साल का बेटा भी दिखाई दे रहा है, यह वीडियो महिला कांस्टेबल के मोबाइल से ही लीक हुआ था, जिसके बाद पति ने पुलिस को शिकायत दी थी।

बताया जा रहा है कि महिला के साथ बच्चा भी था, इसलिए महिला को गिरफ़्तार नहीं किया गया है। वहीं इससे पहले वीडियो सामने आने के बाद महिला कांस्टेबल के पति की रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर नागौर चितवा थानाधिकारी प्रकाश चन्द मीणा को भी लाइन हाज़िर कर दिया गया है। इससे पहले महिला कांस्टेबल और डीएसपी को भी निलंबित किया जा चुका है।

महिला कांस्टेबल संग डीएसपी के 5 साल से थे अवैध संबंध, अब WhatsApp से खुला राज

क्या है पूरा मामला ?
दरअसल एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक आदमी किसी महिला के साथ स्विमिंग पूल में अश्लील हरकतें करता दिखाई देता है। इनके साथ 6 साल का बच्चा भी मौजूद है।

ब्यावर डीएसपी हीरालाल सैनी और एक महिला कॉन्स्टेबल दिखाई देती है। इस महिला के पति ने जब वीडियो देखा तो इसकी शिकायत पुलिस से की। मगर मामला डीएसपी का था, इसलिए थानाधिकारी ने मामला दर्ज नहीं किया, जिसकी वजह से उसे हटाया गया है।

महिला कॉन्स्टेबल के पति ने जब वीडियो देखा तो वह आनन-फानन में शिकायत लेकर डीजीपी एमएल लाठर के पास पहुंच गया। मामले का संज्ञान लेने के बाद डीजीपी ने दोनों को कथित नैतिक कदाचार मामले में निलंबित कर दिया है और जांच के आदेश दिए है।

सबसे दिलचस्प बात यह है कि 13 जुलाई 2021 को महिला कांस्टेबल ने स्विमिंग पूल की तस्वीर अपने व्हाट्सएप स्टेटस में लगाई थी। महिला का छह साल का बेटा भी वीडियो में दिखाई दे रहा है। अंचल अधिकारी और महिला कांस्टेबल दोनों ने मिलकर यह वीडियो बनाया है।

RPS हीरालाल सैनी अजमेर जिले के ब्यावर में डीएसपी के पद पर पोस्टेड थे। हाल ही में उनका एक महिला के साथ पूल में नहाते हुए वीडियो सामने आया है। जिस महिला के साथ वह पूल में नजर आ रहे हैं, वह भी कॉन्स्टेबल है। साथ ही वीडियो में एक बच्चा भी पूल में खेल रहा है। बताया जा रहा है कि वह बच्चा भी महिला कॉन्स्टेबल का ही है। बच्चे को गुब्बारे से खिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

ये वीडियो करीब 2.38 मिनट का है जिसमें दोनों नग्न अवस्था में है। दोनों सारी हदों को पार करते हुए अश्लील हरकतें करते नजर आ रहे है। डीजीपी एमएल लाठर ने शिकायत मिलने पर डीएसपी हीरालाल सैनी को निलंबित कर दिया है। निलंबन के कार्यकाल में उन्हें पुलिस मुख्यालय में ही हाजिरी देनी होगी।

वही महिला भी जयपुर कमिश्नरेट में कॉन्स्टेबल के पद पर थी। शिकायत के बाद कांस्टेबल को भी सस्पेंड कर दिया है।

वीडियो सामने आने के बाद महिला कॉन्स्टेबल के पति ने भी नागौर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने बताया कि 7 मई 2001 को कुचामन सिटी की रहने वाली युवती से उसकी शादी हुई थी और 2008 में उसकी राजस्थान पुलिस में नौकरी लग गई थी। 8 फरवरी 2015 को उनको एक बेटा हुआ।

उन्होंने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद उसका कुछ लोगों ने मोबाइल पर स्टेटस भी लगा दिया था। इससे उसकी काफी बदनामी हुई है। वीडियो में जो बच्चा दिखाई दे रहा है, वह उसका 6 साल का बेटा है। वीडियो सामने आने पर कॉन्स्टेबल के पति ने नागौर में दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।