डॉक्टर की नाबालिग बेटी के साथ किया गैंगरेप, यहां हुक्काबार में दिया वारदात को अंजाम, जानें पूरा मामला
![Rape Case](https://chopaltv.com/static/c1e/client/90348/uploaded/27f6a0bf209f40eb7b316030b96ac1e3.jpg?width=968&height=554&resizemode=4)
एक डॉक्टर दंपती की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कैर्म का मामला सामने आया है। उसके इंस्टाग्राम पर बने दोस्तों ने हुक्काबार में दुष्क र्म किया है। पहले उसे जबरन हुक्का पिलाया। इसके बाद कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर हैवानियत की।
मामला यहीं नहीं रुका इसके बाद आरोपी युवक अपने 7 दोस्तों के साथ लड़की को एक सुनसान जगह पर ले गया। बुरी तरह से मारा-पीटा। शरीर को कई जगह से नोचा भी गया ओर सामूहिक दुष्क र्म करने की कोशिश भी की गई।
मामला यूपी के कानपुर का है। यहां बर्रा में यह घटना हुई है। आखिर में किसी तरह लड़की आरोपितों के चंगुल से निकल बदहवास हालत में अपने घर पहुंची। फिर स्वतजनों को आपबीती बताई। मामला जानकार माता पिता के होश उड़ गए। डॉक्टर पिता के बयान पर बर्रा थाने की पुलिस ने 3 नामजद और 5 अज्ञात आरोपितों के खिलाफ दुष्कुर्म करने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज करवा दी है।
पीडि़ता के पिता ने बताया कि उनकी 16 साल की बेटी को इंस्टाग्राम फ्रेंड जरौली निवासी विनय ठाकुर ने बुलाया था। कर्रही में एमजे कैजी कैफे में बुलाकर दबाव बनाकर उसे हुक्का पिलाया। फिर नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद डॉक्टर की बेटी को सुनसान जगह पर ले जाकर विनय उसके साथी अजय, अमन सेंगर और चार-पांच लड़कों ने मारपीट कर दुष्केर्म करने की कोशिश की। बेटी के गाल के नीचे जोर से काट लिया, जिससे जख्म हो गया है।
शिकायतकर्ता डाक्टर ने बताया कि उसकी बेटी किसी तरह दरिंदों के चंगुल से निकलकर घर पहुंची। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आरोपी विनय ठाकुर पिछले काफी समय से उसे ब्लैकमेल कर रहा है। उसे नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्ककर्म किया और अश्लील फोटो खींची वहीं वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी।
DCP साउथ सलमान ताज पाटिल ने बताया कि नाबालिग लड़की के पिता ने बयान दिया है। जरौली निवासी विनय ठाकुर, अजय और अमन सेंगर समेत चार से पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ दुष्कड़र्म, मारपीट, जान से मारने की धमकी देना, पॉक्सो एक्ट, नशीला पदार्थ देने, बलवा समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
पीडि़ता किशोरी ने बताया कि इंस्टाग्राम के जरिए उसकी विनय ठाकुर से दोस्तीि हुई थी। इसके बाद दोनों मिलनेलगे। इस दौरान भरोसे में लेकर विनय ने उसका अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया। फिर आरोपी विनय ने फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग का खेल खेलना शुरू कर दिया।