Delhi: कैब ड्राइवर पर चली गोली, साजिश में था महिला का हाथ !

लाल किले के पास कैब चालक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में दिल्ली पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।
 
कैब ड्राइवर पर चली गोली, साजिश में था महिला का हाथ !
WhatsApp Group Join Now

Delhi: लाल किले के पास कैब चालक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में दिल्ली पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में जांच कर रही पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि पुलिस ने एक महिला को भी गिरफ्तार किया है। 

पुलिस के मुताबिक इस हत्या के पीछे महिला ही असली ‘मास्टरमाइंड’ थी।  वहीं इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 28 साल के रुख्सार, 19 साल के साजिद और और 24 साल के सलमान के तौर पर हुई है। 

दिल्ली पुलिस के डीसीपी नॉर्थ मनोज कुमार मीणा के मुताबिक, उत्तरी दिल्ली के कोतवाली थाना इलाके के अंतर्गत छत्ता रेल चौक पर लूटपाट के दौरान गोली मारकर फरार होने वाले आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि बीते 15 अप्रैल को छत्ता रेल चौक के पास देर रात एक कैब चालक और ई-रिक्शा चालक के बीच टक्कर हो गई। इस टक्कर में दोनों ही पक्षों में आपसी विवाद शुरू हो गया। इस मौके का फायदा उठाते हुए झगड़े को शांत करने के लिए स्कूटी सवार बदमाशों ने झगड़े में कूद पड़े। उन्होनें कैब चालक और ई रिक्शा चालक को सड़क से उठाने के दौरान छिना झपटी शुरू कर दी। 


जब कैब चालक को इसका पता चला तो उसने इसका विरोध किया। इसी बीच बदमाशों ने अपनी जान बचाने के लिए बंदूक निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें एक गोली ई-रिक्शा चालक को गोली लगी तो और दूसरी गोली कैब चालक को लगी। दोनों को गोली मार कर बदमाश फरार हो गए। 

वहीं स्थानीय लोगों ने गोली लगने वाले दोनों शख्स को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान कैब चालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।