ससुर के पैरों में मालिश करने कमरे में जाती थी बहू, आरोपी ने कर दिया ये कांड, सास बोली- ये ही तो सेवा है, करती रहो

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।
 
ससुर के पैरों में मालिश करने कमरे में जाती थी बहू, आरोपी ने कर दिया ये कांड, सास बोली- ये ही तो सेवा है, करती रहो
WhatsApp Group Join Now

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां एक ससुर ने अपने बहू के साथ रेप किया। कहा जा रहा है कि बहू ससुर के पैरों में तेल लगाने उसके कमरे में जाती थी, इसी दौरान उसके ससुर ने उसका फायदा उठा लिया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि जब बहू ने अपने ससुर की शिकायत अपनी सास से की तो उसने उसे चौकाने वाला जवाब दिया। जिसके बाद महिला ने अपने ससुर, सास और पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

जानकारी के मुताबिक, यह मामला इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां की रहने वाली एक महिला ने अपने ससुर पर रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी  शिकायत में बताया है कि वह अपने ससुर के पैरों की मालिश करने के लिए उनके कमरे में जाती थी। उसका ससुर उसे गंदी नजरों से देखता था। इसकी शिकायत वह अपने पति और सास से कर चुकी थी। लेकिन, किसी ने उसकी बात नहीं मानी। जिसके चलते ससुर के हौसले इतने बढ़ गए कि उसने अपनी बहू के साथ ही दुष्कर्म किया। 

आरोप है कि महिला जब ससुर की मालिश करने के लिए उसके कमरे में गई तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 


आरोप है कि इसके बाद आए दिन महिला का ससुर उसके साथ ऐसी ही हरकतें करता था और उसे धमकी देता था कि अगर ये बात किसी को बताई तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना। वह कई दिनों तक चुप रही। इसके बाद उसने ससुर की सभी करतूतों के बारे में सास को बताया। सास पर इस बात का कोई प्रभाव नहीं पड़ा। उसने कहा कि यही तो सेवा है। तुम इसी तरह से अपने ससुर की सेवा करती रहो। यह सुनकर महिला काफी परेशान हो गई और अपने पति को आपबीती बताई। 


महिला के पति ने भी उसकी बातों पर भरोसा नहीं किया। जिसके बाद वह अपने घर गई और मामले की शिकायत पुलिस को दी।