Crime News: जिगर के टुकड़े पर पहले फावड़े से किए वार, फिर जिंदा जलाया... 'कातिल मां' की कहानी सुन दंग रह गई पुलिस

जिगर के टुकड़े पर पहले फावड़े से किए वार, फिर जिंदा जलाया... 
 
 Crime News: जिगर के टुकड़े पर पहले फावड़े से किए वार, फिर जिंदा जलाया... 'कातिल मां' की कहानी सुन दंग रह गई पुलिस 
WhatsApp Group Join Now
Crime News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी कातिल मां ने अपने ही मासूम बेटे को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी मां ने अपने इकलौते चार साल के बेटे को पहले फावड़े से काट डाला। 


इसके बाद भी उसका मन नहीं भरा तो बच्चे को जिंदा जला दिया। इस मामले में पुलिस ने मौका-ए-वारदात से कत्ल में प्रयुक्त हथियार के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक ये मामला बिजनौर के थाना हिमपुर दीपा के गांव जलालपुर हसना  का है। आरोपी महिला की पहचान आदेश देवी के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन वह अपने 4 साल के बेटे कल्लू के साथ घर पर अकेली थी। बेटा घर के आगन में खेल रहा था। तभी महिला ने उसके सिर पर फावड़े से वार कर दिया।


इसके बाद आरोपी मां ने अपने घायल बेटे को घर में बने चूल्हे पर रख कर जला दिया। उसकी कोशिश थी कि बच्चा मर जाए। खेत से लौट कर आए मासूम के पिता कपिल कुमार ने जब यह खौफनाक मंजर देखा तो उसका कलेजा मुंह को आ गया। 


उसने अपने बेटे को चूल्हे की आग से निकाला और उसे डॉक्टर के पास ले गया।  लेकिन यहां पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में परिजनों का कहना है कि महिला डिप्रेशन का शिकार थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।