Crime News: पत्नी पर गंदी नजर डालता था पिता, बेटे को लगी भनक तो कर दिया कांड और फिर घर में सड़ती रही लाश
लेकिन इसके पीछे जो वजह निकलकर सामने आयी, उसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया। वहीं पुलिस को जब मामले का पता चला तो आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उसने अपना गुनाह कबूल लिया। आरोपी से पुछताछ हुई तो एक चौकानें वाला खुलासा हुआ। पुछताछ हुई तो आरोपी अमित ने पुलिस को बताया कि उसका अपने पिता से हमेशा मनमुटाव बना रहता था। आगरा के एक प्लाट को उसने पिता से बेचने को कहा था। इसके लिए पिता ने मना कर दिया था।
उसके पिता अक्सर गाली-गलौज किया करते थे और उसकी पत्नी को भी बुरी नीयत से देखते थे। इन्हीं कारणों की वजह से उसने अपने पिता के खाने में नींद की 7 गोली मिला दी। जब वह रात में गहरी नींद में सो रहे थे, तभी करीब 12 बजे के आसपास कुल्हाड़ी से हमला करके पिता की हत्या कर दी। आरोपी ने बताया कि घटना वाले दिन वह घर में पिता के साथ अकेला था। उसकी मां बीवी को लेकर मायके गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर उसने पिता की हत्या कर दी और फरार हो गया। इस मामले का पता तब चला जब पड़ोसियों को घर से बदबू आने लगी।
कुछ शक हुआ तो उन्होंने मृतक की पत्नी व पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना की जानकारी पर फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. पुलिस को शुरुआती जांच में मृतक के बेटे अमित राठौर पर शक हुआ। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने गुनाह कबूल लिया। फिलहाल आरोपी से पुछताछ के बाद पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।