Crime news: बेटे की चाहत में अंधा हुआ बाप और फिर फाड़ दिया प्रेग्नेंट बीवी का पेट, अब कोर्ट ने सुनाई ये सजा
Crime news: यूपी के बदायूं में एक बाप बेटे की चाहत में हैवान बन गया। पांच बेटियों से तंग आकर हैवान ने अपनी गर्भवती पत्नी का पेट हंसिया से फाड़ डाला। आरोपी ये देखना चाहता था कि उसकी पत्नी के पेट में इस बार लड़का है या लड़की। अब कोर्ट ने आरोपी को उम्रकैद की सजा के साथ 50 हजार का जुर्माना भी डालते हुए सजा सुनाई है।
जानकारी के मुताबिक महिला के भाई ने 2020 में मामला दर्ज कराया था कि उसकी बहन अनीता की शादी पन्नालाल के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों की पांच बेटियां हुई। इस कारण उसका पति पन्नालाल लगातार महिला को प्रताड़ित करता था। इतना ही नहीं आरोप पति महिला को बार- बार दूसरी शादी करने की धमकी भी देता था।
घटना के समय अनीता आठ महीने प्रेग्नेंट थी। इस दौरान पन्नालाल घर आया और उससे झगड़ने लगा। इसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी से कहा कि तुम सिर्फ लड़कियां ही पैदा करती हो। इस बार तेरा पेट फाड़कर देखूंगा कि इसमें लड़का है या लड़की। इसके बाद पन्नालान ने अनीता का पेट हंसिया से फाड़ दिया। गंभीर हालत में अनीता को बरेली के हॉस्पिटल में एड्मिट कराया गया। इस घटना में आठ महीने के शिशु का गर्भपात हो गया। बाद में पता चला कि वो बच्चा लड़का ही था।
इसके बाद परिजनों ने पन्नालाल के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इस मामले में गवाहों के बयान दर्ज किए गए। घायल महिला का इलाज करने वाले डॉक्टर की भी गवाही हुई। जिसके बाद अब कोर्ट ने करीब 4 साल बाद आरोपी को सजा सुनाई है। जज ने पन्नालाल को आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए उस पर 50 हजार का जुर्माना लगाया है। जुर्माना न देने की वजह से उसे 6 महीने की जेल और भुगतनी होगी