Crime News: शादी से पहले तमंचा लेकर ब्यूटी पार्लर पहुंचा आशिक, दुल्हन के सीने में मारी गोली, बोला- तू मेरी नहीं हुई तो...

यूपी के झांसी में शादी से पहले ही दुल्हन की हत्या कर दी गई। इस वारदात को उसके प्रेमी ने ही अंजाम दिया।
 
शादी से पहले तमंचा लेकर ब्यूटी पार्लर पहुंचा आशिक, दुल्हन के सीने में मारी गोली, बोला- तू मेरी नहीं हुई तो...
WhatsApp Group Join Now

Crime News: यूपी के झांसी में शादी से पहले ही दुल्हन की हत्या कर दी गई। इस वारदात को उसके प्रेमी ने ही अंजाम दिया। हत्या से पहले प्रेमी ने लड़की को अपने साथ चलने को कहा। 

लड़की ने जाने से मना किया तो प्रेमी ने तमंचा निकाला और प्रेमिका के सीने में गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर प्रेमी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 

जानकारी के मुताबिक मामला उत्तर प्रदेश के झांसी का है। मध्य प्रदेश के दतिया जिले की रहने वाली 22 साल की काजल की शादी झांसी के युवक से तय हुई थी। दोनों परिवारों की सहमति पर बारात के लिए झांसी के मैरेज हाल में बुक किया गया था। परिजन शादी की तैयारियों में जुट हुए थे। बारात दहलीज पर पहुंचने वाली थी। वहीं दुल्हन काजल शादी से पहले तैयार होने के लिए पार्लर में पहुंची थी। 

तभी अचानक पार्लर के बाहर मुंह में रुमाल बांधे एक लड़का दाखिल हुआ और जोर से चिल्लाया। वह लड़की को साथ चलने के लिए बोल रहा था। उसने ये भी कहा कि तुमने मुझे धोखा दिया, तुम अगर मेरी नहीं हुई तो किसी की भी नहीं होगी। जब लड़की ने साथ जाने से मना किया तो युवक ने बाहर शीशे से ही उसे गोली मार दी और फरार हो गया। 


जिसके बाद गोली लगने से घायल दुल्हन को झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। मगर यहां उसकी मौत हो गई। वहीं गोली मारने वाले लड़के की पहचान दीपक के तौर पर हुई। वह दुल्हन का आशिक बताया जा रहा है, जो उसी के गांव का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।