Crime News: 7 महीने पहले लव मैरिज और फिर जान से ज्यादा प्यारी बीवी को पति ने दी खौफनाक मौत, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

 
 Crime News: 7 महीने पहले लव मैरिज और फिर जान से ज्यादा प्यारी बीवी को पति ने दी खौफनाक मौत, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान  
WhatsApp Group Join Now

 Crime News: प्यार के लिए इंसान क्या कुछ नहीं करता, लेकिन प्यार में धोखा कोई बर्दाश्त नहीं कर पाता। ऐसा ही कुछ ताज नगरी आगरा में भी हुआ। यहां रहने वाले अमन ने अपनी जान से प्यारी बीवी को खौफनाक मौत दे दी। लेकिन इसके पीछे जो वजह निकलकर सामने आयी, उसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया। 


जानकारी के मुताबिक आगरा के बापूनगर की रहने वाली मुस्कान को अमन से प्यार हो गया। एक साल पहले दोनों के परिजनों को इस बात की भनक लग गई। फिर क्या था, दोनों शादी के लिए जिद करने लगे और घरवालों ने उनकी खुशी में खुश होते हुए शादी भी करवा दी। लेकिन शादी को अभी सात ही महीने हुए थे कि मुस्कान की मौत हो गई। बीते गुरुवार की रात अमन ने मुस्कान के भाई को बताया कि मुस्कान की मौत हो चुकी है। 


घरवाले मौके पर पहुंचे। नजारा देख उनके होश उड़ गए। वहां मुस्कान की जली हुई लाश घर में पड़ी थी। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो अमन फूट फूट कर रोने लग गया। अमन ने पुलिस को बताया कि मुस्कान अलीगढ़ के किसी युवक से फोन पर बात किया करती थी। जिसका अमन विरोध किया करता था। इस बीच अमन को जानकारी मिली कि उस युवक ने मुस्कान को ऑनलाइन पैसे भेजे हैं। इस बात को लेकर उन दोनों में झगड़ा हुआ और मुस्कान ने खुद को आग लगा दी।

लेकिन अमन की इन बातों पर पुलिस को यकिन नहीं हुआ। जांच हुई तो एक चौकानें वाला खुलासा हुआ। सख्ती से पुछताछ पर अमन ने बताया कि पत्नी से प्यार किया शादी की, मगर शादी के बाद वह उसे धोखा देने लगी। वह किसी और से बात करती थी। अमन ने उसे रोका मगर वो नहीं मानी। फिर बात यहां तक पहुंच गई की उसने अपनी जान से ज्यादा प्यारी बीवी को खौफनाक मौत दे दी। फिलहाल पुलिस ने अमन को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस ने इस मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।