Crime news: 13 साल की युवती को देख हैवान बना 54 साल का बुर्जुग, भाई ने रोका तो दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

अपनी हवस का भूख को मिटाने के लिए एक 54 साल का बुर्जुग आदमी हैवान बन गया। 13 साल की बच्ची पर उसकी नजर पड़ी तो दरिंदा सारी हदें भूल गया। उसने मासूम के साथ रेप करने की कोशिश की, तभी वहां पर युवती का भाई पहुंच गया। 
 
 13 साल की युवती को देख हैवान बना 54 साल का बुर्जुग
WhatsApp Group Join Now

Crime news:  अपनी हवस का भूख को मिटाने के लिए एक 54 साल का बुर्जुग आदमी हैवान बन गया। 13 साल की बच्ची पर उसकी नजर पड़ी तो दरिंदा सारी हदें भूल गया। उसने मासूम के साथ रेप करने की कोशिश की, तभी वहां पर युवती का भाई पहुंच गया। उसने उसे रोकने की कोशिश की। लेकिन इसका अंजाम और भी खौफनाक होने वाला था। 

बुजुर्ग युवती के भाई को 100 फीट ऊंचे चट्टान पर ले गया और यहां से उसे नीचे फेंक दिया। यह घटना सितंबर 2022 में हुई। लेकिन अब कोर्ट में सुनवाई शुरू होने के बाद ये मामला सुर्खियों में आया। जानकारी के मुताबिक इंग्लैंड के ब्राइटन इलाके में ये घटना घटी थी। आरोपी शख्स की पहचान 54 साल के एंथनी स्टॉक्स के रूप में की गई। इस मामले में एक सरकारी वकील ने अदालत को बताया कि  इतनी ऊंची चट्टान से नीचे फेंकने के बाद लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। 


जिसके बाद उसे एयरलिफ्ट करके लंदन के अस्पताल में ले जाना पड़ा। हालांकि इस घटना में वह लड़का चमत्कारिक रूप से बच गया। शुरुआत में यह माना गया कि उसके साथ जो हुआ वह एक भयानक हादसा था।  लेकिन जांच में एक अलग और बहुत खौफनाक बात सामने आई। सरकारी वकील ने आरोप लगाया कि वह बच्चा अपनी 13 वर्षीय बहन के साथ बलात्कार को रोकने की कोशिश कर रहा था। इसलिए 54 साल के शख्स ने लड़के को चट्टान से धक्का दे दिया।

लेकिन इससे भी हैरानी वाली बात ये है कि लड़के को चट्टान से नीचे धकेलने के बावजूद स्टॉक्स उस जगह से भागा नहीं, बल्कि उस भीड़ में शामिल हो गया, जो घायल लड़के की मदद के लिए आई थी। इस घटना में लड़के को गंभीर चोटें आईं, मगर इलाज के बाद उसकी जान बच गई। इस मामले में स्टॉक्स को शुरुआत में बच्चे को गंभीर रूप से चोट पहुंचाने के शक में गिरफ्तार किया गया था। 


हालांकि बाद में उन्हें 13 साल की उस लड़की के साथ बलात्कार के शक में फिर से गिरफ्तार कर लिया गया।  हालांकि, स्टॉक्स ने सभी आरोपों से इनकार किया है। पुलिस की तरफ से उसका बयान जारी किया गया है, जिसमें उसने कहा कि ‘मैं बच्चों के प्रति यौन रूप से आकर्षित नहीं हूं और मैंने बच्चों के साथ यौन गतिविधि करने या उकसाने की कोशिश नहीं की है।

इंग्लैंड, दुष्कर्म, क्राइम, हत्या, चौपाल टीवी, Chopal tv news, chopal tv, England, Landan, Rape, Crime, Viral news, viral, chopal tv