Crime news : 15 साल की लड़की पुलिस के लिए बनी सिरदर्द, 12 साल के लड़के संग बार-बार करती है ये कांड

उत्तर प्रदेश की नोएडा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस इन दिनों 15 साल की एक लड़की से परेशान है।
 
15 साल की लड़की पुलिस के लिए बनी सिरदर्द, 12 साल के लड़के संग बार-बार करती है ये कांड 
WhatsApp Group Join Now

Crime news : उत्तर प्रदेश की नोएडा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस इन दिनों 15 साल की एक लड़की से परेशान है। पुलिस का कहना है कि वह 12 साल के लड़के संग एक या दो बार नहीं बल्कि तीन बार फरार हो चुकी है और पुलिस उसे बार-बार पकड़ लाती है और परिजनों को सौंपती है। वहीं लड़की के परिजन भी उससे काफी परेशान है। हालांकि, अभी दोनों का है। अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। 

जानकारी के मुताबिक, यह मामला नोएडा के सेक्टर-58 थाना क्षेत्र का है। यहां के गांव बिशनपुरा में एक परिवार रहता है।  यह फैमिली परिवार मूलरूप से बिहार के दरभंगा का रहने रहने वाली है। लड़की के पिता ने अपनी बेटी के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि उनकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी 15 साल और छोटी बेटी 12 साल की है। 

चार साल से नोएडा में रह रहता परिवार 

उन्होंने बताया कि करीब 4 साल पहले वह बेटियों को पढ़ाने के लिए वह नोएडा आकर रहने लगे थे और बिशनपुरा में किराए पर एक कमरा लिया था। पति-पत्नी दोनों ही एक निजी कंपनी में नौकरी करके अपनी बेटियों को पढ़ा रहे थे। किशोरी के पिता ने बताया कि फरवरी 2024 में उनकी बड़ी बेटी पड़ोस में रहने वाली दो और नाबालिग लड़कियों को साथ लेकर चली गई थी। 

घर से 50 हजार लेकर हुई थी फरार

पुलिस ने उस समय उसकी खोजबीन करके उसे करीब एक हफ्ते बाद वृंदावन से बरामद कर लिया था। वह घर से 50 हजार रुपये ले गई थी और जयपुर में घूमने के बाद वृंदावन पहुंच गई थी।

15 दिन पहले किशोर के साथ भागी थी 

खबरों की मानें, तो पुलिस का कहना है कि करीब 15 दिन पहले भी किशोरी पड़ोस में रहने वाले 12 साल किशोर के संग लापता हो गई थी। जिसके बाद उसे बरामद किया गया था। 


इस बार ऐसे दिया अपने परिवार को चकमा 

बताया जा रहा है कि बेटी की हरकतों से परेशान होकर परिवार के लोगों ने नोएडा छोड़ने का फैसला किया। इसी के चलते मंगलवार शाम सभी दरभंगा जाने के लिए निकलने वाले थे। सभी ऑटो से  रेलवे स्टेशन पहुंचते और फिर वहां से ट्रेन पकड़कर दरभंगा रेलवे स्टेशन पहुंचना था। 

युवक का कहना है कि उसकी पत्नी और छोटी बेटी घर का सामान पैक कर रही थीं, इसी बड़ी बेटी चकमा देकर फरार हो गई। बताया जा रहा है कि पड़ोसी में रहने वाला 12 वर्षीय किशोर भी गायब है। परिजनों को शक है कि इस बार वह किशोर को भी अपने साथ ले गई है। 

क्या बोली पुलिस 

वहीं एडीसीपी का कहना है कि किशोरी को खोजने के लिए टीम गठित कर दी है। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।