लव मैरिज के पांच महीने बाद पति पत्नी ने खुदकुशी, गांव की युवती से की थी लव मैरिज

 
लव मैरिज के पांच महीने बाद पति पत्नी ने खुदकुशी, गांव की युवती से की थी लव मैरिज
WhatsApp Group Join Now

हरियाणा के हिसार जिले में एक प्रेमी जोड़े ने खुदकुशी कर ली है। प्रेमी जोड़े ने करीब पांच महीने पहले लव मैरिज की थी। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और परिजनों को भी जानकारी दी।

जानकारी के मुताबिक हिसार जिले के लाधड़ी गांव के विक्रम ने अपनी पत्नी रेनू के साथ खुदकुशी कर ली है। दोनों ने करीब साढ़े पांच महीने पहले लव मैरिज की थी। दोनों ने घर से दूर जाकर लव मैरिज की थी।

मृतक विक्रम के ताऊ के बेटे सुभाष ने जानकारी देते हुए बताया कि चाचा के बेटे विक्रम ने साढ़े पांच महीने पहले गांव की ही रेनू नाम की लड़की से शादी की थी। उन दोनों ने घर से दूर जाकर लव मैरिज की थी। इस बात से लड़की के स्वजन नाराज थे, हालांकि दोनों पक्षों में कोई झगड़ा शादी को लेकर नहीं किया गया था।

लड़की पक्ष के लोगों में हल्की नाराजगी जरूर थी। विक्रम अपनी मां और रेनू के साथ गांव में ही रह रहा था। वीरवार सुबह उसकी माता गांव में ही एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई थी। उस दौरान विक्रम ही अपनी माता को वहां छोड़कर आया था। इस दौरान विक्रम की पत्नी रेनू और उसके भांजा और भांजी घर पर थे। थोड़ी देर बाद विक्रम घर आ गया था।

बताया जा रहा है कि इसके बाद दोनों ने दूध में कोई जहरीला पदार्थ मिलाकर पी लिया। बताया जा रहा है कि दोनों रोजाना कोई पाउडर दूध में डालकर पीया करते थे। भूलवश इस पाउडर की जगह कोई जहरीला पदार्थ दूध में डालकर पीने से दोनों की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें शहर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहां पर शुक्रवार सुबह विक्रम ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया और दोपहर 11:30 बजे के करीब रेनू की भी उपचार के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने मामले में सुभाष के बयान पर धारा 174 की कार्रवाई की है। विक्रम तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उससे बड़ी उसकी दो बहनें हैं। उन दोनों की शादी हो चुकी है जबकि विक्रम के पिता की मौत करीब 12 साल पहले हो चुकी है।