Canada Criminals List: कनाडा ने 25 टॉप क्रिमिनल्स की लिस्ट की जारी, इसमें सिद्धू मूसेवाला मर्डर के मास्टरमाइंड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नाम भी है शामिल, जानें पूरी कहानी ​​​​​​​

 
dsfwegwgg
WhatsApp Group Join Now

Canada Criminals List: कनाडा ने अब 25 टॉप क्रिमिनल्स की लिस्ट की जारी की है, जिसमे पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर के मास्टरमाइंड गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ का नाम भी शामिल है।

 इसका नाम  कनाडा सरकार की तरफ से "बी ऑन द लुक आउट" (BOLO) सूची में रखा गया है। गोल्डी बराड़ कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस का करीबी है। जो लॉरेंस के तिहाड़ जेल में होने के बाद विदेश में बैठकर उसके गैंग को ऑपरेट कर रहा है।

कनाडा सरकार ने इस सूची में गोल्डी बराड़ को 15वां स्थान दिया है। गोल्डी को रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) के कहने पर इस लिस्ट में शामिल किया गया है। वहीं दूसरी तरफ कनाडा की पुलिस ने गोल्डी बराड़ पर यह एक्शन इंटरपोल के कहने पर लिया है।

इंटरपोल की वेबसाइट के अनुसार गोल्डी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी है, जिसे भारत सरकार के कहने पर जारी किया गया था। गोल्डी बराड़ पहले ही भारत सरकार द्वारा वांटेड है।

 इसमें गोल्डी पर हत्या, आपराधिक साजिश और अवैध हथियारों की सप्लाई, हत्या का प्रयास, आपराधिक साजिश में अवैध हथियार उपलब्ध करवाने जैसे संगीन अपराध जोड़े गए हैं।

अमेरिका में छुपे होने की मिली है सूचना

गोल्डी बराड़ के इस वक्त अमेरिका में छुपे होने के इनपुट हैं। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक मूसेवाला के कत्ल के वक्त गोल्डी बराड़ कनाडा में रह रहा था।

 सिंगर के कत्ल के बाद गोल्डी भारतीय खुफिया एजेंसियों और मूसेवाला के फैंस के निशाने पर आ गया। उसे डर लगा कि कहीं कोई उसके ठिकाने का पता न बता दे। 

इस वजह से वह कुछ समय पहले कनाडा से अमेरिका के कैलिफोर्निया की फ्रेसनो सिटी भाग निकला था।

वहां जाकर उसने 2 वकीलों की मदद से राजनीतिक शरण लेने की भी कोशिश की। पहले यह भी सामने आया था कि गोल्डी बराड़ को अमेरिका के कैलिफोर्निया में हिरासत में लिया गया है। 

गोल्डी को 20 नवंबर या इससे पहले डिटेन करने की सूचना थी।  रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने भारतीय एजेंसियों से बात की है।

 गोल्डी बराड़ के खिलाफ पहले ही 2 पुराने मामलों में रेड कॉर्नर नोटिस जारी हो चुका है।

fqwfq

 गोल्डी बराड़ की गैंगस्टर बनने की पूरी कहानी 

यूथ लीडर गुरलाल की हत्या 

गोल्डी बराड़ की अपराध की दुनिया में दस्तक उसके चचेरे भाई गुरलाल बराड़ के कत्ल के बाद शुरू हुई। गोल्डी का चचेरा भाई गुरलाल बराड़ लॉरेंस के काफी करीबी माना जाता था। 

पंजाब यूनिवर्सिटी में पढ़ते हुए उसने लॉरेंस की छत्रछाया में ही स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी नाम से संगठन तैयार किया था। 
अक्टूबर 2020 में उसका चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया में कत्ल कर दिया गया।

भाई के कातिल का किया था मर्डर

गोल्डी अपने भाई के कातिल को मारना चाहता था। उसके सिर पर खून सवार था। 

यही दौर था जब वह लॉरेंस के करीब आया। 

गुरलाल के कत्ल में यूथ कांग्रेस लीडर गुरलाल पहलवान का नाम सामने आया।

 जिसका गोल्डी बराड़ ने कत्ल करवा दिया।

 जिसके बाद पुलिस उसे ढूंढने लगी तो वह कत्ल के कुछ दिन बाद ही बराड़ कनाडा भाग गया।

पंजाब पुलिस ने की पिता की  जबरन रिटायरमेंट

गोल्डी बराड़ पिता शमशेर सिंह पंजाब पुलिस में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर थे। गुरलाल पहलवान कत्ल मामले में गोल्डी बराड़ का नाम आने के बाद पंजाब पुलिस ने उन्हें जबरन रिटायर कर दिया। पिता ने भी इसका विरोध नहीं किया।

लॉरेंस के साथ मिलकर की थी पूर्व पार्षद की हत्या

गोल्डी के कनाडा जाने से पहले ही लॉरेंस के साथ उसकी नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। कनाडा में बैठ वह जेल में बंद लॉरेंस का गैंग चलाने लगा। 

25 फरवरी 2022 को गुरुग्राम में एक पूर्व पार्षद परमजीत ठकरान और उनके भाई सुरजीत की हत्या कर दी गई। शराब कारोबार के चलते इन दोनों की दुश्मनी अजय जैलदार से थी। 

पुलिस को मिली इनपुट्स के मुताबिक, अजय जेलदार ने लॉरेंस और गोल्डी बराड़ से मिलकर इन हत्याओं को अंजाम दिया।

विदेश से कर रहा  5 राज्यों में नेटवर्क 

कनाडा में बैठकर गोल्डी बराड़ अब तक पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, NCR और राजस्थान में भी लॉरेंस के नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा था। 

उसी ने लॉरेंस के जेल में होने के बाद गैंग को स्ट्रॉन्ग किया। जिसके बाद रंगदारी, मर्डर, हत्या प्रयास मामलों में गोल्डी का नाम सामने आने लगा।

 गोल्डी ने इसके साथ ही पंजाब में हथियारों की सप्लाई चेन बनानी शुरू कर दी। बीते दिनों अमृतसर और बठिंडा में कई गोल्डी के साथी पकड़े गए, जो हथियारों की तस्करी से जुटे थे।

गोल्डी बराड़ ने  मूसेवाला मर्डर की ली थी ज़िम्मेदारी 

पिछले साल 29 मई को सिद्धू मूसेवाला का कत्ल कर दिया गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर हत्या को कबूला।

 उसने कहा कि लॉरेंस के कॉलेज फ्रेंड विक्की मिड्‌डूखेड़ा के कत्ल में मूसेवाला का हाथ था। 

मूसेवाला के मैनेजर शरणदीप ने शूटर्स को पनाह दी और टारगेट के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने मूसेवाला के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की तो मजबूर होकर उन्हें मर्डर करना पड़ा। 

गोल्डी ने हरियाणा और पंजाब के 6 शूटर भेजकर मूसेवाला को मानसा के गांव जवाहरके में गोलियां मरवा दी थी।

 उस वक्त मूसेवाला बिना बुलेटप्रूफ थार में बिना सिक्योरिटी के जा रहे थे।