हिसार के एक गांव में दिनदहाड़े गली गोलियां, एक शख्स ने अपनी पत्नी को उतारा मौत के घाट, छर्रे लगने से बेटी भी घायल

 
हिसार के एक गांव में दिनदहाड़े गली गोलियां, एक शख्स ने अपनी पत्नी को उतारा मौत के घाट, छर्रे लगने से बेटी भी घायल 
WhatsApp Group Join Now

Hisar News: हरियाणा के हिसार से हत्या का एक मामला सामने आया है। यहां गांव मुगलपुरा गांव में एक व्यक्ति ने लाइसेंस बंदूक से गोली मार कर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। बीच- बचाव करने आई बेटी को भी गोली के छर्रे लगे हैं, जिससे वह घायल हो गई है। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

पारिवारिक कलह बनी वजह

इस हत्या के पीछे की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। मृतक महिला का एक बेटा इस समय जेल में बंद हैं। मिली जानकारी के अनुसार, मुगलपुरा निवासी रामनिवास और उसकी पत्नी सुरता देवी (45) के बीच सुबह किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस दौरान रामनिवास कमरे से अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाल कर ले आया और उसने अपनी पत्नी की तरफ बंदूक का मुंह कर फायर करना शुरू कर दिया।

बेटी को जैसे ही पता चला तो वह बंदूक पकड़ने के लिए दौड़ी। वह अपने पिता को रोकने का प्रयास करती रही। पहली गोली से तो सुनीता बच गई लेकिन दूसरी गोली उसकी गर्दन में जा लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छर्रे लगने से बेटी भी घायल हो गई है।

भागने में कामयाब रहा आरोपी रामनिवास

वहीं एकाएक गोली चलने से गांव में हड़कंप मच गया। कुछ पड़ोसी रामनिवास के घर पहुंचे तो देखा कि रामनिवास की पत्नी सुनीता मृत अवस्था में फर्श पर पड़ी है। वहीं वारदात को अंजाम देकर रामनिवास मौके से फरार हो गया।

रामनिवास दो लड़कों और एक लड़की का पिता है। बड़ा बेटा शुभम जेल में हैं तो वहीं छोटा बेटा अशोक गांव में ही खेती करता है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सुनीता के शव को पोस्टमार्टम के लिए हिसार सिविल अस्पताल पहुंचाया है। वहीं पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।