Big Breaking_ हरियाणा में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, एक की हालत गंभीर, रात को सोते समय हुआ हमला

 
हरियाणा में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, एक की हालत गंभीर, रात को सोते समय हुआ हमला 
WhatsApp Group Join Now

हरियाणा के कुरुक्षेत्र से  एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां बीती रात एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या कर दी गई। वहीं एक बच्चा गंभीर रुप से घायल हो गया। उसका उपचार जारी है। 

मृतकों की पहचान शाहाबाद  के गांव यारा निवासी नैब सिंह, उनकी पत्नी इमरित कौर, बेटा दुष्यंत, बहू अमृत कौर के रूप में हुई है। वहीं नैब सिंह का पोता केशव घायल है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात को पूरा परिवार घर में सो रहा था। तभी परिवार के 5 सदस्यों पर हमला हुआ और तेजधार हथियार से उनका  गला काट दिया गया। 

इस वारदात का पता आज सुबह चला। जब परिवार का कोई भी सदस्य बाहर नहीं निकला तो आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के अंदर से पांचों लोगों को खून से लथपथ हालत में बाहर निकाला।

बताया जा रहा है कि पति नैब और पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं बेटे और बहू को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। लेकिन दोनों ने वहां दम तोड़ दिया और घायल पोते की हालत गंभीर है। नैब सिंह कुरुक्षेत्र में जज के रीडर थे। उनके बेटे दुष्यंत शाहाबाद कोर्ट में कार्यरत थे।