ASI Murder Case: हरियाणा में पुलिस ASI हत्याकांड में पत्नी, आशिक और बेटा गिरफ्तार, करवाचौथ की रात को हत्या, जानिये क्या थी वजह ?
दरअसल, हरियाणा के रेवाड़ी के जीआरपी थाने में तैनात एएसआई राजवीर का अपनी पत्नी और बेटे यश के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। इसके चलते राजवीर दोनों से दूर हो गया था।
राजवीर सिंह की प्रॉपर्टी को हथियाने के लिए उसकी पत्नी सरिता और बेटे ने यह प्लान बनाया था। जिसके बाद करवा चौथ की रात को इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था।
एसीपी क्राइम वरुण दहिया की मानें तो राजवीर के बेटे यश ने अपने दोस्त अक्षय की मदद से पिस्टल हासिल की। पिस्टल खरीदने के बाद वारदात को अंजाम देने के लिए प्लानिग की। पत्नी सरिता के आशिक सहाबराम को शामिल किया और वारदात को अंजाम दे डाला।
एसीपी वरुण दहिया ने बताया कि एएसआई राजवीर यादव अपनी पत्नी सरिता और अपने बेटे यश के साथ सेक्टर-10 में रहा करते थे, लेकिन प्रॉपर्टी विवाद के चलते पिछले 2 महीने से राजवीर अपने घर नहीं आ रहा था।
करवा चौथ की रात राजबीर अपने घर आया और उसी रात मां-बेटे ने प्लानिंग करके राजबीर को मौत के घाट उतार दिया। राजवीर को सिर में तीन गोलियां मारी गई थी। मामले को अलग रूप देने के लिए मृतक राजवीर की पत्नी ने एक गोली अपने हाथ में भी मार ली थी, ताकि केस को बदला जा सके।
इस हत्याकांड में पुलिस की जांच हुई तो सब खुलासा हो गया। इस मामले में पुलिस ने मृतक राजवीर की पत्नी समेत 4 लोगों को अब गिरफ्तार कर लिया है।