ANM Student Murder: प्रिया के साथ 4 साल से प्रेम संबंध, गर्दन में पेचकस घुपोकर मारा, दूसरे युवक से चैटिंग से था नाराज

 इटावा दूसरे युवक से बात करने नाराज महेंद्र ने गर्दन में पेंचकस घोंपकर प्रिया की हत्या की थी।
 
प्रिया के साथ 4 साल से प्रेम संबंध, गर्दन में पेचकस घुपोकर मारा, दूसरे युवक से चैटिंग से था नाराज
WhatsApp Group Join Now
ANM Student Murder: इटावा दूसरे युवक से बात करने नाराज महेंद्र ने गर्दन में पेंचकस घोंपकर प्रिया की हत्या की थी। करीब सात घंटे तक शव को कार में लेकर घूमता रहा और फिर वैदपुरा क्षेत्र के सोनई गांव के पास सड़क किनारे शव फेंककर छिबरामऊ भाग गया था। 

महेंद्र को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है।  पुलिस ने साजिश में शामिल आरोपी के चाचा को भी पकड़ा है, जबकि मुख्य आरोपी का भाई अरविंद अभी फरार है।

सैफई मेडिकल कॉलेज की पैरामेडिकल छात्रा प्रिया मिश्रा निवासी कुदकोट जिला औरैया की हत्या के मामले में वैदपुरा पुलिस ने गुरुवार देर रात प्रिया की मां शोभा मिश्रा की तहरीर पर मुख्य आरोपी महेंद्र बाथम, उसके भाई अरविंद और चाचा रामप्रकाश के खिलाफ हत्या और साजिश की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी।  इसके बाद सभी आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई थीं।

शुक्रवार दोपहर सुबह चेकिंग के दौरान सोनई पुल के पास से मुख्य आरोपी महेंद्र बाथम और उसके चाचा रामप्रकाश को नगला बरी से गिरफ्तार कर लिया। 

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब चार साल से प्रिया के साथ उसके प्रेम संबंध थे। लगभग एक माह से प्रिया ने उससे बात करना कम कर दिया था। उसके कॉलेज के एक दोस्त के संपर्क में आने की जानकारी मिली, तो उसे कई बार कॉलेज के दोस्त से बात करने से मना किया, लेकिन प्रिया नहीं मानी।

कार में 25 मिनट तक तड़पती रही प्रिया
बताया कि वह शुक्रवार को भी उससे मिलकर यही समझाने के लिए गया था। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे वह उसे कार में बैठाकर निकला, तो दूसरे युवक से बात करने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। गुस्से में उसने प्रिया को थप्पड़ मार दिया। 

इस पर उसने भी थप्पड़ मारा। आक्रोश में उसने कार के डैसबोर्ड में रखा पेंचकस उसकी गर्दन में घोंप दिया। प्रिया कार में लगभग 25 मिनट तक तड़पती रही और फिर करीब 12 बजे उसने दम तोड़ दिया।

मुख्य आरोपी और उसका चाचा गिरफ्तार
हत्या के बाद सैफई रोड पर ही पेंचकस को फेंक दिया। पेंचकस को बरामद करने के लिए पुलिस बरामदगी कराने के लिए उसे ले गई थी। यहां उसने खेत में छिपाकर रखे तमंचे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। 

गोली वैदपुरा एसओ समित कुमार की कार के बोनट में लगी। पुलिस की कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जिला अस्पताल पहुंचाया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि मुख्य आरोपी और उसके चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।