नवविवाहिता को नशे की गोलियां खिलाकर ससुराल के सभी मर्द करते थे गैंगरेप, सभी के खिलाफ केस दर्ज, जानिए पूरा मामला
Crime News: लुधियाना का एक शर्मनाक मामला सामने आया है जिसमे शादी को सिर्फ तीन महीने ही हुए थे और लड़की के ससुराल वालों ने उसका जीना दुर्भर कर दिया था।
ससुराल के लोग तो जैसे उसे खाने दौड़ने लगे थे। यही नहीं उसके पति के साथ-साथ ससुर, देवर तथा ननद का बेटा उसे नशीले प्रदार्थो का सेवन करवाकर उसके रोज रेप किया करते थे।
तीन महीने तक लड़की यह सब सेहती रही लेकिन जब पीड़िता की मां को उसकी इस हालत के बारे में पता चला तो वो खुद राजस्थान पहुंच गई। ससुरालियों के चंगुल से मुक्त कराने के बाद वो अपनी बेटी को लेकर लुधियाना वापस आई।
आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
सब पता चलने पर पीड़िता की माँ ने FIR फाइल करवाई। अब थाना साहनेवाल पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ जीरो FIR दर्ज करके अगली कार्रवाई करने के लिए राजस्थान के संबंधित पुलिस स्टेशन को भेज दी है।
SI हरजिंदर कौर ने बताया कि उनकी पहचान राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ के थाना भदरा के गांव किहाड़ा निवासी राम सिंह (ससुर), राकेश सिंह (देवर), कमल (ननद का बेटा) तथा ओमकार (बिचौलिया) के रूप में हुई।
पिता का हो चूका है देहांत
पुलिस ने ग्यासपुरा के अंबेडकर नगर की गली नंबर 6 निवासी 23 वर्षीय महिला की शिकायत पर उनके खिलाफ उक्त केस दर्ज किया। अपने बयान में पीड़िता ने बताया कि उसके पिता का देहांत हो चुका है।
नशे की गोलियां खिलाकर करते थे दुष्कर्म
तीन महीने पहले उसकी बुआ के माध्यम से राजस्थान के उक्त गांव में उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही आरोपितों ने उसे बंधक बना कर मारपीट करना शुरू कर दिया। उसे नशे की गोलियां खिला कर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया जाता था।
एटीएम चोरी कर अकाउंट से निकाले 80,800 रुपये
सिर्फ यही नहीं पीड़िता ने बताया कि ससुराल वाले उसका एटीएम चोरी करके उसके अकाउंट से 80,800 रुपये निकलवा लिए है। नशे की हालत में उससे खाली कागजों पर अंगूठे लगवा लिए गए। वो जब अपने पति अथवा किसी अन्य रिश्तेदार से अपने साथ हो रहे दुराचार संबंधी गुहार लगाती तो वो उसकी बात को अनसुना कर दिया जाता था।
सास शादी के कुछ ही दिन बाद चली गयी मायके
उसकी सास उसकी शादी के कुछ ही दिन बाद अपने मायके में रहने के लिए चली गई। करीब एक सप्ताह पता चलने पर उसकी मां उसे लेने के लिए उसके ससुराल पहुंची। पीड़िता का आरोप है कि वो अपनी मां के साथ वहां करीबी पुलिस स्टेशन गई थी।
नौटंकी बोलकर पुलिस स्टेशन से भगाया
जहां उसने अपनी सारी आप बीती पुलिस को सुनाई। मगर उसे इंसाफ दिलाने की बजाय पुलिस ने उन्हें यह बोल कर भगा दिया कि वो नौटंकी कर रही है। जिसके बाद उन लोगों ने लुधियाना पहुंच कर ससुरालियों के खिलाफ पुलिस काे शिकायत दी।