हरियाणा के गांवों में बदमाशों पर एक्शन, इस गांव में बदमाश का गिराया घर

 
हरियाणा के गांवों में बदमाशों पर एक्शन, इस गांव में बदमाश का गिराया घर
WhatsApp Group Join Now

प्रैस नोट

जिला पुलिस भिवानी

दिनांक 28, सितंबर 2022

*जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे मिंटू उर्फ बिंटू मोडासिया द्वारा अवैध रूप से कब्जाई गई जमीन पर बने मकान पर चलाया बुलडोजर।*

*आरोपी पर मकोका, हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, जान से मारने की धमकी, शस्त्र अधिनियम व मारपीट करने आदि संगीन धाराओं के तहत कुल 18 अभियोग हरियाणा, राजस्थान, पंजाब व दिल्ली में दर्ज है।*

भिवानी जिले में गैंगस्टर के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला पुलिस ने जिला प्रशासन की मदद से *गैंगस्टर मिंटू के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जमीन पर कब्जा करके अवैध रूप से बनाए मकान को जमींदोज कर दिया है।*

जिला पुलिस भिवानी ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पीला पंजा *थाना बहल के अंतर्गत गांव सोरड़ा जदीद में चलाया गया।* गैंगस्टर मिंटू द्वारा पंचायत की जमीन पर किया हुआ कब्जा के विरुद्ध पुलिस ने जिला प्रशासन की मदद से कार्रवाई की है।

✍️ पुलिस अधीक्षक श्री अजीत सिंह भा०पु०से० के नेतृत्व में काम करते हुए जिला पुलिस द्वारा जिला प्रशासन की मदद से आरोपी के द्वारा गांव की जमीन पर क्षेत्र में भय का माहौल बनाने के लिए मकान का निर्माण करवाया गया था।

पुलिस द्वारा आरोपित की संपत्ति की जांच की गई। जिससे पता लगा कि आरोपित ने पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ था। जिसे पुलिस ने जिला प्रशासन की मदद से अवैध कब्जे को तोड़ा गया है।

✍️ *गैंगस्टर मिंटू मोडासिया के द्वारा गांव सोरड़ा जदीद की पंचायती जमीन पर कब्जा किया गया था। आरोपी के द्वारा कब्जा की गई जमीन पर 10 फुट ऊंची चारदीवारी बनाई गई थी। इसके ऊपर आरोपी के द्वारा कटीले तार लगाए गए थे। वही आने-जाने वालों पर नजर रखने के लिए आरोपी के द्वारा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए थे। इसके साथ ही अवैध कब्जा की गई जमीन पर एक मकान का निर्माण भी किया गया था। मकान के चारों तरफ भी तार व सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। आरोपी के द्वारा इस मकान का प्रयोग अपने गैंग के सदस्य, अपराधिक प्रवृत्ति के आरोपी वही बहल क्षेत्र के साथ लगते राजस्थान के आरोपी व राजस्थान में अपराध करने के बाद आरोपी यहां रुकते थे। वहीं आरोपी के द्वारा अपने निजी क्षेत्र में दबदबा बनाने के लिए इस यह निर्माण कार्य कराया गया था।

*गैंगस्टर मिंटू उर्फ बिंटू मोडासिया पुत्र करण सिंह वासी सोरडा जदीद पर भिवानी, राजस्थान व दिल्ली में निम्नलिखित अभियोग दर्ज है :-

1. *अभियोग संख्या 68 दिनांक 15.02. 2014 धारा 25 शस्त्र अधिनियम के तहत थाना बहल में दर्ज है।*

2. *अभियोग संख्या 125 दिनांक 27.08.2014 धारा 25 शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग थाना बहल में दर्ज है।*

3. *अभियोग संख्या 9 दिनांक 08.01.2015 धारा 19/54 के तहत थाना राजगढ़, राजस्थान में दर्ज है।*

4. *अभियोग संख्या 183 दिनांक 14.10.2015 धारा 147,148, 149, 452, 323, 506 भारतीय दंड संहिता के तहत थाना बहल में दर्ज है।*

5. *अभियोग संख्या 213 दिनांक 12.12. 2015 धारा 25 शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग थाना बहल में दर्ज है।*

6. *अभियोग संख्या 10 दिनांक 06.01. 2016 धारा 25 शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग थाना राजगढ़, राजस्थान में दर्ज है।*

7. *अभियोग संख्या 95 दिनांक 24.07. 2016 धारा 307, 382,447, 427, 147, 148, 149 भारतीय दंड संहिता के तहत थाना भालेरी, राजस्थान में दर्ज है।*

8. *अभियोग संख्या 96 दिनांक 24.08.2016 धारा 307, 323, 353, 147, 148, 149 भारतीय दंड संहिता के तहत थाना भालेरी, राजस्थान में दर्ज है।*

9. *अभियोग संख्या 161 दिनांक 03.12. 2017 धारा 147, 148,149, 323, 307, 365 भारतीय दंड संहिता व 25 शस्त्र अधिनियम के तहत थाना बहल में दर्ज है।*

10. *अभियोग संख्या 63 दिनांक 18.04.2018 धारा 25 शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग थाना बहल में दर्ज है।*

11. *अभियोग संख्या 55 वर्ष 2016 धारा 336 भारतीय दंड संहिता व 25 शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग थाना पिलानी, राजस्थान में दर्ज है।*

12. *अभियोग संख्या 23 वर्ष 2018 धारा 147, 148,149, 326, 459, 452, 302, 307, 120b भारतीय दंड संहिता के तहत थाना राजगढ़, राजस्थान में दर्ज है।*

13. *अभियोग संख्या 244 वर्ष 2019 धारा 42 प्रिजनर एक्ट के तहत थाना लोहारू में दर्ज है।*

14. *अभियोग संख्या 26 दिनांक 11.02.2020 धारा 294, 506 भारतीय दंड संहिता के तहत थाना बहल में दर्ज है।*

15. *अभियोग संख्या 205 दिनांक 14. 11.2021 धारा 25 शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग थाना बहल में दर्ज है।*

16. *अभियोग संख्या 160 दिनांक 15.09.2021 धारा 25 शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग थाना लोहारू में पंजीबद्ध है।*

17. *अभियोग संख्या 91 दिनांक 23.03.2021 धारा 3/4 मकोका थाना स्पेशल सेल दिल्ली में दर्ज है।*

*आरोपी मिंटू उर्फ बिंटू मोडासिया वर्तमान में तिहाड़ जेल, दिल्ली में बंद है।*

*पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री अजीत सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा जिले के अन्य नशा तस्करों, अवैध कारोबारियों की संपत्ति के रिकॉर्ड को भी एकत्रित किया जा रहा है, जिसके बाद उनके खिलाफ भी यही कार्रवाई होगी। ऐसे लोगों की पुश्तैनी अथवा खरीदी हुई संपत्ति का ब्यौरा जुटाया जा रहा है। ऐसे में लोगों द्वारा अवैध रूप से कमाई गई संपत्ति के साथ-साथ उनकी बेनामी संपत्ति का भी ब्यौरा लगातार जुटाया जा रहा है।*

*अपराधी की बेनामी संपत्ति की सूचना दें लोग*

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री अजीत सिंह ने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति को किसी भी आपराधिक तत्व की बेनामी संपत्ति के बारे में जानकारी है तो वह तुरंत अपने संबंधित थाना प्रबंधक को इसकी सूचना दें, उसका नाम गुप्त रखा जाएगा।

यह कार्यवाही उप पुलिस अधीक्षक लोहारू, श्री जगत सिंह मोर के नेतृत्व में की गई। इस कार्यवाही के दौरान प्रबंधक थाना बहल उप निरीक्षक महेंद्र सिंह, प्रबंधक थाना लोहारू निरीक्षक विद्यानंद वह प्रबंधक थाना सिवानी निरीक्षक कुलदीप कुमार, प्रबंधक थाना जूई कला निरीक्षक श्री भगवान व अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।