Threw Acid: विवाद के चलते प्रेमिका के चेहरे पर फेंका तेजाब, इतने सालों से लीव इन रिलेशन में साथ रह रहे थे दोनों, जानिए पूरा मामला
Threw Acid : पिछले 25 सालों से लीव इन रिलेशन में फणसवाडी इलाके में साथ रह रहे प्रेमी ने विवाद के चलते अपनी प्रेमिका के चेहरे पर तेज़ाब फैंक दिया। जिसके बाद वह मौक़े से फरार हो गया। पीड़ित महिला की चीख पुकार सुनकर लोग मौक़े पर पहुंचे।
उसको अस्पताल में दाखिल करवाकर पुलिस को सूचित किया। यह घटना 13 जनवरी की है। इस वारदात को अंजाम देने वाले शख्स की पहचान महेश पुजारी के रूप में हुई है। यह घटना 13 जनवरी सुबह साढ़े 5 बजे की बताई जा रही है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस एक्शन में आई और आरोपी को धर दबोचा।
पानी भरने घर से बाहर निकली थी महिला
शुक्रवार सुबह महिला पानी भरने के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान घात लगाकर महेश ने उसके चेहरे पर एसिड फेंक दिया। पिछले दो दिन से महेश घर से बाहर ही रह रहा था।
पीड़िता का अस्पताल में चल रहा इलाज
महिला की चीखने और तड़पने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। आनन-फानन सभी ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
एलटी मार्ग पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
2013 में मुंबई में हुई थी रूह कंपा देने वाली वारदात
इस घटना में मुंबई में प्यार में नाकाम एक युवक के लड़की को तेजाब पिलाया दिया था. 18 साल की लड़की बोरीवली के कॉलेज में पढ़ती थी।उसके पड़ोस में जितेंद्र सकपाल भी रहता था।
वारदात को अंजाम देने के लिए वो लड़की को जबरदस्ती गोराई बीच ले गया था। वहीं उसने लड़की को बेरहमी से पीटा और जबरन एसिड पिलाया था।
वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया था। प्यार में नाकाम सकपाल ने इससे पहले भी लड़की को धमकी दी थी और मारपीट भी की थी। इसकी शिकायत लड़की ने दहिसर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी।