Police Case: पति करता था अप्राकृतिक सेक्स,पुलिस ने की शिकायत दर्ज,जानिए क्या हैं मामला
Police Case: शादी के 6 साल गुजर जाने के बावजूद एक 28 वर्षीय विवाहिता ने अपने पति समेत छह लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बताया की हरियाणा के जींद में विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने, अप्राकृतिक तरीके से संबंध बनाने, जबरदस्ती गर्भपात करवाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने पति समेत 6 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
शामलो गांव में विवाहित 28 वर्षीय महिला ने बताया कि उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक तरीके से सेक्स करता था जिसे उसको बड़ी परेशानी होती थी। वहीं उसके ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करते आ रहे हैं। उसकी शादी साल 2017 में हुई थी। शादी में हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया गया था। शादी के कुछ दिन बाद ही उसका पति और परिवार के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज नहीं लाने पर उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की जाती। उसे जान से मारने का प्रयास किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी हैं
दहेज़ के लिए करते थे परेशान
शामलो गांव में विवाहित 28 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि उसके ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करते आ रहे हैं। उसकी शादी साल 2017 में हुई थी। शादी में हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया गया था। शादी के कुछ दिन बाद ही उसका पति और परिवार के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज नहीं लाने पर उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की जाती। उसे जान से मारने का प्रयास किया गया।
पति करते थे अप्राकृतिक सेक्स
पीड़िता ने बताया कि उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक सेक्स करता था।जिसकी वजह से उन्हें भारी परेशानी होती थी। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पति, ससुर, सास, ननद, एक अन्य और कैथल जिले के सेरहदा गांव निवासी कुलदीप के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने बताया कि पति समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं। पुलिस ने बताया की विवाहिता ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने, अप्राकृतिक तरीके से संबंध बनाने, जबरदस्ती गर्भपात करने की शिकायत दी थी। इस आधार पर धारा 498-ए, 506, 323, 406, 313, 377, 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।