Newlywed committed suicide: शादी के दो दिन बाद नव विवाहिता ने किया सुसाइड, वजह जानकर रह जायेंगे हैरान
हरियाणा में पानीपत के आजाद नगर में एक नवविवाहिता ने जहर निगल लिया। पत्नी को जहर खाते देख पति ने देख लिया। आनन-फानन में वह पत्नी को नजदीकी एक निजी अस्पताल में ले गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस शव को सिविल अस्पताल ले गई। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवाया गया। तीन दिन बाद मृतका के परिजन बिहार से पानीपत पहुंचे। उनके व पति के बयानों के आधार पर पुलिस ने CRPC की धारा 174 के तहत इतेफाकिया कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी देते हुए मृतक महिला के भाई शिवम ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के मूंगेर जिले से है। वह अपनी मां और बहन शालिनी (22) के साथ पानीपत के आजाद नगर में किराए के मकान में रहता है।
उसकी बहन शालिनी असंध रोड स्थित एक निजी अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ में पिछले करीब एक साल से काम करती थी। जहां उसकी पहचान लैब में काम करने वाले युवक अमन निवासी गांव वेसर, मतलौडा, जिला पानीपत के साथ हुई थी।
दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई। दोनों ने अपने-अपने घर पर शादी की बात की थी। मगर, दोनों परिवार इस बात के खिलाफ थे। पिछले करीब एक माह पहले शालिनी ने अस्पताल से नौकरी छोड़ दी थी। 20 दिन पहले अमन ने भी अस्पताल जाना छोड़ दिया था।
सुसाइड नोट में किसी को भी नहीं ठहराया जिम्मेदार
शालिनी ने सुसाइड नोट में लिखा कि दोनों ने करवा चौथ के दिन घर से भाग कर कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद दोनों ने आजाद नगर में ही किराए पर कमरा लिया था। यहां दोनों अकेले रह रहे थे। मगर, लड़का पक्ष इस शादी के ज्यादा खिलाफ था।
हालांकि खुश लड़की के परिवार वाले भी नहीं थे। वह आत्महत्या कर रही है, इसमें न ही दोनों परिवार की कोई जिम्मेदारी है और न ही उसके पति अमन का कोई दोष है। इसलिए किसी पर कोई कार्रवाई नहीं की जाए।