Haryana News: जींद में महिला ने फंदा लगा जान दी, पति समेत 4 पर आत्महत्या के लिए विवश करने का केस दर्ज

 
Haryana News: जींद में महिला ने फंदा लगा जान दी, पति समेत 4 पर आत्महत्या के लिए विवश करने का केस दर्ज
WhatsApp Group Join Now

हरियाणा के जींद में कृष्णा कॉलोनी में एक महिला ने संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के मायका पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। शहर थाना पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा कर वारिसों को सौंप दिया है।

14 साल पहले हुई थी शादी

हांसी की लाल सडक निवासी सुनीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी की शादी लगभग 14 साल पहले कृष्णा कॉलोनी निवासी ऋषि के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी बेटी को परेशान किया जा रहा था। सुनीता ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले अक्सर उसके साथ मारपीट करते थे।

कई बार हो चुकी पंचायत

मृतका की मां सुनीता ने बताया कि ससुराल पक्ष के द्वारा शीतल को तंग किया जाता था। जिसको लेकर कई बार पंचायत भी हो चुकी है। हर बार समझौते के बाद मामला शांत हो जाता था लेकिन ससुराल वालों ने उसे परेशान करना नहीं छोडा। सुनीता ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग उसे मायके भी नहीं जाने देते थे।

फोन पर मिली सूचना

सुनीता ने बताया कि शीतल के पति ऋषि का उनके पास फोन आया था कि शीतल को हार्ट अटैक आया है। जिसके बाद वह परिवार वालों के साथ जींद पहुंच गई। जब वे अस्पताल में पहुंचे तो शीतल की मौत हो चुकी थी और उसके गले पर रस्सी के निशान थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर शीतल ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है।

केस दर्ज, गिरफ्तारी नहीं

शहर थाना पुलिस ने मृतका शीतल की मां सुनीता की शिकायत पर पित ऋषि, सास भरथो, देवर सुनील व देवरानी रीना के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।