Fake Marriage Gang: हरियाणा में फर्जी तरीके से शादी करवाने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश, जानिये कैसे करवाते थे शादियां

Wedding Gang:  हरियाणा स्टेट क्राइम ब्रांच की टीम ने एक बहुत बड़े फर्जी शादी करवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया हैं।
 
हरियाणा में फर्जी तरीके से शादी करवाने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश,
WhatsApp Group Join Now

Wedding Gang:  हरियाणा स्टेट क्राइम ब्रांच की टीम ने एक बहुत बड़े फर्जी शादी करवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया हैं। यह लोगो से पैसे लेकर नाबालिग बच्चियों से उनकी शादी करवाता था। लेकिन जैसे ही पुलिस को इस मामले की जानकारी मिली तो इसने इस मामले से पर्दा उठाया।  

पुलिस ने बताया कि इस गिरोह के लोग फर्जी तरीके से नाबालिग लड़कियों की शादी करवाते थे। इस गिरोह मे महिलाएं भी शामिल हैं जो कि भोली भाली लड़कियों और लड़कों को अपने जाल में फंसाती थी और शादी करवाने का गिरोह चलाती थी।

पुलिस ने बताया कि विक्की और रीना को गिरफ्तार किया है। ये दोनों पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हैं। पुलिस को इस गिरोह के बाकी लोगों की भी तलाश है।

कैसे चलता था फर्जी शादी का गिरोह
पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि फर्जी तरीके से शादी करने वाले गिरोह के लोग एक लाख से लेकर डेढ लाख रुपये में शादी करवाते थे। वहीं कई लड़कियों के फर्जी आधार कार्ड ये लोग अपने पास रखते थे। 

इस मामले में पीड़ित लड़की ने बताया कि उसकी शादी पहले सपना नाम से करवाई, उसके बाद पूजा व आरती नाम से करवाई। पीड़िता ने बताया कि उसकी तीन बार फर्जी तरीके से शादी करवाई जा चुकी है। वहीं एक दूसरी लड़की की भी दो बार शादियां ये गिरोह करवा चुका है।

होटलों में घूमना फिरना था पसंद
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी रीना पत्नी विक्की वर्मा व विक्की वर्मा पुत्र जगदीश वर्मा निवासी लुधियाना को गिरफ्तार किया। जांच में आरोपी रीना ने बताया कि उसकी दो शादी हुई है। वह घरों में साफ़ सफाई का काम करती थी। लेकिन उसे यह काम पसंद नहीं था।  उसे बड़े होटलों में घूमना फिरना पसंद था जिसके कारण वो इस काम में आई। 

शादी के लिए लेते थे एक से डेढ़ लाख रूपए 
पुलिस ने बताया की रीना व उसका पति लड़कियों के अलग अलग आधार कार्ड बनवाते थे। जिससे शादी करवाने में आसानी रहती थी। स्वर्णलता की सपना नाम के अलावा पूजा नाम से भी शादी करवाई थी। एक शादी के लिए वह 1 से ।-50  लाख रुपया लेते थे।