Chandigarh Accident Video: कुत्तों को खाना खिला रही लड़की को कार ने रौंदा, हादसे का वीडियो हुआ वायरल

चंडीगढ़ में आवारा कुत्तों को खाना खिला रही एक 25 वर्षीय लड़की को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
 
Chandigarh Accident Video
WhatsApp Group Join Now

Chandigarh Accident Video: चंडीगढ़ में आवारा कुत्तों को खाना खिला रही एक 25 वर्षीय लड़की को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना शनिवार रात की है, जब महिला चंडीगढ़ के सेक्टर 53 के फर्नीचर बाजार में आवारा कुत्तों को खाना खिला रही थी, तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी।

लड़की को अस्पताल ले जाया गया और सेक्टर 16 में उसका इलाज चल रहा है।पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में पता चला है कि तेज रफ्तार चार पहिया वाहन गलत दिशा में जा रहा था। पुलिस ने कहा, मुख्य आरोपी फरार है। मामला दर्ज कर लिया गया है। लड़की की हालत खतरे से बाहर है।