22 वर्षीय पत्नी बोली- पति होटलों में ले जाकर पराये मर्दों को सौंप देता है, कई लोग कर चुके गंदा काम

 
22 वर्षीय पत्नी बोली- पति होटलों में ले जाकर पराये मर्दों को सौंप देता है, कई लोग कर चुके गंदा काम
WhatsApp Group Join Now

हिसार की एक 22 वर्षीय विवाहिता ने अपने पति और उसके दोस्तों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विवाहिता का आरोप है कि उसका पति उसे होटलों में ले जाकर देह व्यापार करवाता है। महिला ने अब परेशान होकर पुलिस का दरवाजा खटखटाया है।

हिसार के एक मोहल्ले की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी फतेहाबाद के एक युवक के साथ हुई थी, शादी के बाद ससुर और परिजनों के साथ अनबन रहती थी जिसके चलते पति अलग से रहने लगा था।

विवाहिता ने कहा कि अकेले रहते हुए पति उसे होटलों में ले जाने लगा। वहां पर कई कई दिन तक रुकते थे। विवाहिता का आरोप है कि पति उससे देह व्यापार करवाता है और होटल में पराये मर्दों को सौंप देता है।

विवाहिता ने कहा कि एक दिन उसका पति होटल के कमरे में सोया हुआ था, कभी होटल का कथित मालिक आया और पीड़िता के साथ सो गया। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपित ने उसके साथ करीब एक महीने तक लगातार दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने बताया कि इसके बाद उसका पति उसे शहर के नजदीक एक अगल होटल में ले गया और वहां पर उसे कमरे में एक महीने तक बंधक बनाकर रखा। जहां होटल का एक कर्मी उसके उसके साथ लगातार एक महीने तक दुष्कर्म करता रहा।

पीड़िता ने बताया कि इसके बाद उसका आरोपित पति उसे हिसार की एक धर्मशाला में ले गया। वहा भी उसे बंधक बनाकर रखा। इस दौरान वह एक कैंटीन के दो कर्मियों को वहां बुलाकर लाता और उसके साथ दुष्कर्म करवाता।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि इसके बाद उसका पति उसे सिरसा ले जाने लगा तो आटो चालक ने उसकी मदद की और आटो चालक की मदद से वह अपने माता पिता के पास पहुंची जिसके बाद उसने अपनी आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने इस मामले में पति सहित चार अन्य के खिलाफ रेप करने, बंधक बनाने व मारपीट करने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरी तरफ पति का कहना है कि आरोप बेबुनियाद है।

READ THIS – आपके घर के पास नौकरियां ही नौकरियां- CLICK HERE