देश के इस नामी वरिष्ठ पत्रकार का अचानक निधन, 78 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक का 78 साल की उम्र में निधन हो गया।
 
देश के इस नामी वरिष्ठ पत्रकार का अचानक निधन
WhatsApp Group Join Now

वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक का 78 साल की उम्र में निधन हो गया। वह एक राजनीतिक विश्लेषक और स्वतंत्र स्तंभकार थे। वैदिक संस्कृत, हिंदी, उर्दू, फारसी, रूसी और अंग्रेजी के अच्छे जानकार थे। वैदिक प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया की हिंदी समाचार एजेंसी 'भाषा' से संपादक के रूप में जुड़े हुए थे।

इसके अलावा वह नवभारत टाइम्स में संपादक के तौर पर रहे। उनका जन्म 30 दिसंबर 1944 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। बता दें कि वैदिक ने मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और आतंकी हाफिज सईद का इंटरव्यू किया था, जो उस समय काफी चर्चा में रहा था