तारक मेहता की अभिनेत्री मुनमुन दत्ता के खिलाफ हरियाणा में केस दर्ज, जानिये क्या है मामला ?
Chaupal Tv, Hansi
टीवी के चर्चित शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मुनमुन दत्ता की मुश्किलें बढ़ सकती है। मुनमुन दत्ता के खिलाफ हरियाणा के हांसी में शिकायत दर्ज की गई है। हिसार जिला स्थित थाना शहर हांसी की पुलिस ने एक औपचारिक एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर Section 153 A, 295A भारतीय दंड संहिता व धारा 3(1)(r), 3(1)(s), 3(1)(u) अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत दर्ज की गई है।
बता दें कि जिन धाराओं में मुनमुन दत्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है यह सारी धाराएं गैर जमानती हैं और इन धाराओं में अग्रिम जमानत का प्रावधान भी नहीं है। लिहाजा यह मुकदमा दर्ज होने के चलते मुनमुन दत्ता उर्फ बबीता जी मुसीबतों में फंसती नजर आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर उनका जातिसूचक टिप्पणी करता वीडियो सामने आने के बाद अब मुनमुन दत्ता के खिलाफ हरियाणा में शिकायत दायर हुई है और उनके खिलाफ जल्द एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किए जाने की मांग की गई है।
यह शिकायत वकील एवं दलित अधिकार कार्यकर्ता रजत कलसन की ओर से हांसी पुलिस अधीक्षक के समक्ष दायर की गई है। शिकायत में कहा गया है कि मुनमुन दत्ता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने अनुसूचित जाति को अपमानित करने के लिए भंगी शब्द का प्रयोग किया है।
'भंगी की तरह नही दिखना चाहती हु अच्छी दिखना चाहती हूं': @moonstar4u मुनमुन दत्ता (तारक मेहता का उल्टा का चश्मा की ऐक्ट्रेस बबिता उर्फ मुनमुन दत्ता) अब इस जातिवाद लडक़ी को कानून का पाठ पढ़ाना होगा।
बहुजन समाज का अपमानबर्दाश्त नही, आखिर इनके मन मे आज भी जातिवाद कितना भरा हुआ है। pic.twitter.com/VYGEJnoxeN
— Sunil Astay (@SunilAstay) May 10, 2021
शिकायतकर्ता ने एसपी को दी अपनी शिकायत में कहा है कि मुनमुन दत्ता ने अनुसूचित जाति के लोगों का अपमान करने की नीयत से भंगी शब्द का इस्तेमाल पूरे दलित समाज को अपमानित करने के लिए किया है।
हालांकि मुनमुन केस में वे सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांग चुकी हैं। मुनमुन उर्फ बबीता का कहना है कि उन्हें जाति विशेष के बारे में पता नहीं था। मेरा उद्देश्य किसी की भावनाएं आहत करने का नहीं था। अगर मेरे शब्दों से किसी को ठेस पहुंची हो तो इसके लिए मैं माफी चाहती हूं।