IPS डॉ. प्रज्ञा ने शादी, क्लीनिक और प्रेग्नेंसी के साथ की UPSC की तैयारी, जाने कैसा किया टॉप

 
ips pargya jain 13 sep 2021
WhatsApp Group Join Now

Chopal Tv, New Delhi

लड़कियों को बारे में अक्सर कहा जाता है कि शादी के बाद लड़कियों की जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है। शादी के बाद लड़कियां पारिवारिक जिंदगी में इतनी उलझ जाती है कि उन्हें अपने सपनों को पूरा करने का होश नहीं रहता लेकिन डॉ. प्रज्ञा ने इस बात को झुठला दिया है।

प्रज्ञा जैन ने शादी के बाद ना सिर्फ परिवार को संभाला बल्कि डॉक्टर होने के नाते क्लीनिक भी संभालती थी। जब वह यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे तो वे प्रेग्नेंट भी थी। लेकिन इतनी सारी जिम्मेदारियों के बीच प्रज्ञा ने न केवल परीक्षा दी बल्कि 194वीं रैंक के साथ टॉप भी किया।

प्रज्ञा जैन एक होम्योपैथिक डॉक्टर हैं और पूरा दिन अपने क्लीनिक में बिजी रहती है। लेकिन इस बीच प्रज्ञा जैन ने यूपीएससी की तैयारी करने का फैसला किया। लगातार दो बार प्रयास करने के बाद प्रज्ञा जैन को सफलता नहीं मिली। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार प्रयास करती रही।

उम्र की वजह से प्रज्ञा जैन के पास सिर्फ एक मौका था। लेकिन उसी दौरान प्रज्ञा जैन गर्भवती हो गई। लेकिन उन्होंने लगातार मेहनत की। इन दिनों उन्होंने कभी कोचिंग नहीं ली। क्लीनिक में 6 से 8 घंटे काम करने के बाद और घर के काम के बीच जो समय बचता था वे उसी में पढ़ती थी।

इतनी जिम्मेदारियों के बीच प्रज्ञा ने यूपीएससी की तैयारी के लिए वक्त निकला और कभी समय की कमी का रोना नहीं रोया। प्रज्ञा दूसरे लोगों को सलाह देती है कि परीक्षा पास करने के कोई सेट नियम नहीं होते। आप जैसे चाहें वैसे चीजें हैंडल की जा सकती हैं।

प्रज्ञा ने एनसीईआरटी और स्टैंडर्ड बुक्स से ही तैयारी की थी वे खूब मॉक देती थी और बिलकुल परीक्षा वाले माहौल में टेस्ट देती थी ताकि उसकी आदत बन सके। वह जरुरी नोट्स बनाती ताकि रिवीजन अच्छी तरह से कर सकें।

प्रज्ञा बताती है कि इस परीक्षा में सफलता का एक ही मूल-मंत्र है बार-बार रिवीजन करें। कोचिंग लें या न लें लेकिन टेस्ट सीरीज जरूर ज्वॉइन करें। जितनी ज्यादा हो सके पेपर की प्रैक्टिस करनी चाहिए। इसके साथ ही इंटरव्यू के लिए ज्यादा नहीं लेकिन कुछ मॉक टेस्ट जरूर दें।