हरियाणा में तांत्रिक का अजीबोगरीब कारनामा, महिला का लोन पास करवाने के लिए मांग ली ऊंट की बलि, सुनिये क्या है पूरी घटना

 
tantrik 9 sep 2021
WhatsApp Group Join Now

Chopal Tv, Hisar

भारत में आज भी अंधविश्वास का बोल-बाला है। लाखों लोग जिंदगी में आई परेशानियों को हल निकालने के लिए तात्रिकों को सहारा लेते है। लेकिन तांत्रिक समस्या का समाधान निकालने की बजाय लाखों का चुना लगाकर फरार हो जाते हैं।

हरियाणा के हिसार में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां एक तांत्रिक ने महिला से ऊंट की बली देेने को कहा। बताया जा रहा है कि हिसार की एक महिला लोन पास करवाने और अपने घर में होने वाले झगड़ों को दूर करने के लिए एक तांत्रिक के पास गई।

तांत्रिक ने महिला को बताया कि उसके घर पर बुरा साया है और घर में किसी की मौत हो सकती है। तांत्रिक ने महिला को इसका समाधान करने का आश्वासन दिया। लेकिन इसके लिए महिला से 35 हजार रुपये की मांग की,जो  उसने दे दिए।

35 हजार लेने के बाद तांत्रिक ने 40 हजार रुपये की मांग की। लेकिन महिला की परेशानी दूर नहीं हुई। इसके बाद तांत्रिक ने महिला से फिर सोने की मांग की और कहा कि तुम्हारी समस्या 12 घंटे में दूर हो जाएगी।  महिला ने फिर सोने का इंतजाम कर दिया।

इतने पैसे ठगने के बाद तांत्रिक महिला को एक नहर के पास ले गया और एक हांडी में सोना रखकर प्रवाहित करने को कहा। लेकिन तभी अचानक हांडी में आग लग गई और तांत्रिक के चेले के मुंह से लाल रंग का तरल पदार्थ निकलने लगा।

तांत्रिक ने ने बताया कि चेले के मुंह से खून निकल रहा है। तांत्रिक ने महिला से कहा कि तुम्हारी बला मेरे चेले में चली गई है। चेले को बचाने के लिए तांत्रित ने ऐसी मांग रखी जिसे सुनकर महिला के होश उड़ गए। तांत्रिक ने कहा कि मेरे चेले को बचाने के लिए ऊटों की बली देनी होगी। अगर मेरा चेला मर गया तो तेरी जिम्मेदारी होगी।

महिला ने ऊंट की बली देने से इंकार कर दिया तो तांत्रिक महिला को ब्लैक मेल करने लगा। इसके बाद महिला ने तांत्रिक के खिलाफ पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने इस मामले में तांत्रिक के साथ 5 लोगों को गिरफ्तार किया। और सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और अवैध वसूली का मामला दर्ज किया है।