Gold Rate: लगातार तीसरे दिन सोने की कीमतों में गिरावट, जानें सोना और चांदी का रेट

 
gold rate 15 sep 2021
WhatsApp Group Join Now

Chopal Tv, New Delhi

सोना खरीदना सबसे सुरक्षित निवेश माना जाता है। और अगर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं को आपको पास सुनहरा मौका है। क्योंकि हफ्ते से शुरुआत से लगातार तीन दिन सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है।

22 कैरेट सोने की कीमत प्रति दस ग्राम 46,140 रुपये है। जबकि चांदी के दाम अभी अपने रिकॉर्ड स्तर से 9 हजार रुपये सस्ता चल रहा है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि त्योहारों के आने के वक्त सोने और चांदी में फिर तेजी दिख सकती है।

गोल्ड रिटर्न्स की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में एक ग्राम सोने की कीमत 4614 रुपये पर है। जबकि 8 ग्राम सोना 36,912 रुपये है। अगर 100 ग्राम सोने की बात करें तो यह 4,61,400 पर है। ये सभी रेट 22 कैरेट सोने के हैं।

जबकि 24 कैरेट सोने का भाव प्रति ग्राम 5034 पर है यानी प्रति तोला यह 50,340 रुपये है। और चांदी का भाव प्रति किलो 62806 रुपये पर चल रहा है। चेन्नई में 10 ग्राम सोने की कीमत 44,600, कोलकाता और मुंबई में 46,550 रुपये है।

अगर आप रोजाना घर बैठे सोने और चांदी की लेटेस्ट कीमतों की जानकारी चाहते हैं। तो आपको बता दें इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।